33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष का बूथ विस्तारक अभियान में लगातार 15 वें दिन तूफानी दौरा जारी

सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश व्यापी बूथ विस्तारक अभियान के लगातार 15 वें दिन भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडेय की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान का 1035 बूथों की ओर लगातार तूफानी दौरा जारी है। जिसके कारण बूथ विस्तारको, मंडल अध्यक्षों एवं बूथ की समिति के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिसका परिणाम यह हुआ है कि बूथों का डिजिटलीकरण का कार्य शत प्रतिशत होने के कगार पर पहुंच गया है।  

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे ने बताया कि सिहावल विधानसभा के दर्जनों बूथों का दौरा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय के साथ करने के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने बूथ समितियों के सत्यापन उपरांत कहा कि बूथ समिति पार्टी की नीव है, यह जितनी मजबूत होगी पार्टी का शिखर उतना ही दृढ़ता के साथ खड़ा होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि बूथो के डिजिटलीकरण होने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की योजनाएँ जनता तक और जनता की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचेंगी ।

बहरी मण्डल के तरका ग्राम के बूथ क्रमांक 197, 198 में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह प्रभारी श्रवण चौबे, आईटी सह संयोजक अक्षत तिवारी, मंडल अध्यक्ष बहरी पुनीत पांडेय, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप द्विवेदी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बसंती प्रजापति, विस्तारक राजेश सिंह चौहान, पवन शर्मा, हिमांचल यादव, दिनेश कुशवाहा, संजय सिंह चौहान, विजय प्रकाश पांडे, रमेश तिवारी, जय प्रकाश पांडे, गणेश तिवारी, शंकर लाल साहू  उपस्थित रहे। वही पूरे जिले में जिला पदाधिकारी, मंडल विस्तारक और अध्यक्ष, आईटी प्रभारी, बूथ समिति के पदाधिकारी, जिले के सभी मंडलों में निरंतर बूथ विस्तारक योजना के सिपाही बन डटे हुए हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने स्थानीय जनों की समस्याएं भी सुनी, जानी और समझी और उसके निराकरण का आश्वासन दिया ।

Related posts

संदिग्ध अवस्था में मिला नाबालिक युवक युवती का शव हत्या या आत्महत्या मामले की छानबीन में जुटी पुलिस……

MP SIDHI NEWS TEAM

कमलनाथ ने गरीब कल्याण की योजनाएं बंद की, हमने गरीबों को बनाया आत्मनिर्भर – शरदेन्दु

MP SIDHI NEWS TEAM

 “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन : भारतीय अर्थव्यवस्था भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर निरंतर अग्रसर, गांव- गरीब सशक्त, तो देश सशक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!