24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आज 6516 नए पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस, 9 की मौत

देश के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी फरवरी 2022 महीने में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। आज 4 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार,  24 घंटे में 6516 नए कोरोना पॉजिटिव और 9 की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद MP में एक्टिव केसों की संख्या 51 हजार के पार  गई है। राहत की बात ये है कि 8451 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 8.25% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।

आज 4 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 6516 नए कोरोना पॉजिटिव में से भोपाल में 1288, इंदौर में 892, जबलपुर में 446, ग्वालियर में 129, विदिशा में 132, छतरपुर में 119, दमोह में 108, होशंगाबाद में 165, रायसेन में 134, राजगढ़ में 108, सागर में 186, सीहोर में 179, शिवपुरी में 130 और उज्जैन में 150  बाकी अन्य जिलों से मिले है।इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 51019 हो गई है।  इसके साथ ही 9 मौते दर्ज की गई है, जिसमें इंदौर में 3, भोपाल में 2, हरदा, सागर, जबलपुर और धार में 1-1 की मौत हुई है।

भोपाल में केस और पॉजिटिविटी रेट में इंदौर से भी ज्यादा है। इंदौर में 8 दिन में कोरोना के 10 हजार 539 केस मिले, जबकि भोपाल में यह आंकड़ा 12 हजार के पार है।वही सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज 4 फरवरी 2022 को कोरोना की समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।सामूहिक कार्यक्रमों, शादियों समेत अन्य कार्यक्रमों में छूट दी जा सकती है। वही नाइट कर्फ्यू में भी बदलाव हो सकता है।

Related posts

ब्लैक फंगस के प्रकरणों की जल्द पहचान सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों को लेकर ये निर्देश जारी, अधिकारियों को सौंपे दायित्व, कमेटी गठित

MP SIDHI NEWS TEAM

मंत्री-सांसद समेत 7597 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 43 हजार पार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!