28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मौसम

फिर बदल गया मौसम का मिजाज, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। दो-तीन दिन राहत के पश्चात ठंडी हवाएं फिर से चलने लगी है। इससे आज दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।प्रदेश में गुरुवार को बादल छाने लगे। इसके साथ तेज ठंडी हवाओं ने भी अपना डेरा जमा लिया। इससे दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। वहीं इस बीच मौसम में बदलाव के चलते आज गुरुवार शाम को भिंड में ओले गिरे।

दिन का पारा गिरा

गुरुवार को मौसम की करवट से बैतूल, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सिवनी और सीधी में 1 डिग्री से लेकर 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान नीचे आ गया। उज्जैन, धार और शाजापुर में सबसे ज्यादा 4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा।

यहां कोई असर नहीं हुआ

इधर बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य के अधिकांश इलाकों में इसका असर नहीं दिखाई दिया। यहां पर पारा जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, और सतना में दिन का पारा 3 डिग्री तक चढ़ गया। अब रात का पारा भी नीचे आने की संभावना है। यह 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तर में बर्फबारी और पाकिस्तान से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान में एक सिस्टम बन गया है। इस सिस्टम से प्रदेश में मौसम बदला है। अगले 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अगले तीन दिन तक ठंड थोड़ी बढ़ेगी। दिन-रात के तापमान में कमी आएगी।

मौसम में बदलाव की यह वजह है

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार काफी तेज है। इससे अगले तीन दिन तक दिन और रात का पारा कुछ नीचे आएगा। रात को पारा 10 डिग्री तक आ सकता है। अभी प्रदेशभर में रात का पारा 10 से 15 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

कल तक यह सिस्टम एक्टिव

प्रदेश में कल यानी कि शुक्रवार से राजस्थान में बना सिस्टम सक्रिय होगा। इससे अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, मुरैना, भिंड, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट और शहडोल में हल्की बारिश हो सकती है। शेष प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीधी, सिंगरौली भिंड और मुरैना में कहीं-कहीं गरज-चमक हो सकती है।

Related posts

प्रदेश एक बार फिर दो सिस्टम एक्टिव,प्रदेश के इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

MP SIDHI NEWS TEAM

उज्जैन सहित प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!