28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सिख दंगों से दागदार दामन वाले को गोडसे की बात करना शोभनीय नहीं-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश में आज अधिकारी कर्मचारियों (Employees) के लिए बड़ी घोषणा की जा सकती है। दरअसल पदोन्नति में आरक्षण के लिए गठित मंत्री समूह की बैठक आयोजित की जा रही है। मंत्रालय में आज सुबह 11:00 बजे बैठक शुरू हो गई। जिसकी जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में बैठक के बाद महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा की जाएगी।

वही फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी तैयारी की गई है। जिसकी जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया जा रहा है। इसके लिए अन्य राज्यों में बनाए गए गेमिंग कानून और दूसरे अन्य राज्य के पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। जिसके बाद इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस और कमलनाथ का निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए चलो चलो कहने वाले कमलनाथ पूरी कांग्रेस को घर बैठाने के बाद अब अकेले घर-घर चलो अभियान चला रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के एकमात्र ऐसे प्रदेशाध्यक्ष है। जिनके कार्यकाल में 30 विधायक कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं। इस बारे में उन्हें विचार करने की आवश्यकता है।

गांधी नेहरू परिवार ने भ्रष्टाचार का जो नया वेरिएंट तैयार किया, वह 70 साल से देश को बर्बाद कर रहा था

कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गांधी नेहरू परिवार ने भ्रष्टाचार का जो नया वेरिएंट तैयार किया। वह 70 साल से देश को बर्बाद कर रहा था। मोदी जी द्वारा इसे खत्म कर प्रगति और विकास के सुरक्षा चक्र निर्मित करने के लिए वैक्सीन की तैयारी की गई है। देश को विश्व का सिरमौर बनाया गया और राहुल गांधी को इससे परेशानी हो रही है।

कमलनाथ को गांधी और गॉडसे के बयान पर गिरते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनका बयान आधा सत्य है। कांग्रेस को गांधी की पार्टी बताने से उनका अभिप्राय दरअसल गांधी परिवार वाले कांग्रेस से हैं। वैसे तो सिख दंगों में दागदार दामन वाले को गॉडसे ही बात करना शोभा बिल्कुल नहीं देता है।

पार्टी की साइकिल पूरी तरह से पंचर हो गई

यूपी चुनाव पर बड़ा बयान देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल पूरी तरह से पंचर हो गई। यूपी चुनाव में अखिलेश और राहुल के साथ ना पसंद करने वाली यूपी की जनता इस बार जयंत चौधरी का भी वही हाल करने का मन बना चुकी है।

Related posts

छात्रों के लिए बड़ी खबर, हो सकते हैं बड़े बदलाव

MP SIDHI NEWS TEAM

बूथ विस्तार अभियान की शानदार सफलता के बाद समर्पण निधि में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता -राजेंद्र शुक्ला

MP SIDHI NEWS TEAM

चुरहट विधानसभा भाजपा में कार्यकर्ताओं का पार्टी से स्तीफा का दौर जारी,भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा चुरहट मंडल अध्यक्ष पार्टी से का स्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!