19.4 C
Madhya Pradesh
November 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन प्रभारी और भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे के निर्देशानुसार व भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले के 1036 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 98 वां प्रसारण सुना गया।

जिले के सभी मंडलों के सभी बूथों पर जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ और मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित होकर सैकड़ों की संख्या में आम जनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना गया । 

सीधी नगर के वार्ड क्रमांक 6 के बूथ क्रमांक 12 पर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक ने सैकड़ों वार्ड वासियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनी। मन की बात कार्यक्रम समाप्ति उपरांत लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक ने मन की बात कार्यक्रम को भारत के स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई जानकारी पर चर्चा की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया और स्थानीय जनों की समस्याएं सुनी और उपस्थित नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव ने 1 मार्च को वार्ड वासियों को नगर पालिका में बुलाया और कहा कि आप अपनी समस्याएं लिखित रूप में दे जिसका उसी दिन निराकरण कर दिया जाएगा। सांसद श्रीमती रीति पाठक बहुत ही सहज और सरल भाषा में प्रधानमंत्री आवास संबल योजना और आयुष्मान योजना को समझाया। जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने तालियां बजाकर स्वागत किया। स्थानीय इंदिरा नगर वासियो ने सांसद श्रीमती रीति पाठक को अपने बीच पाकर अत्यंत हर्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। कई महिलाऐ तो सांसद रीति पाठक के गले लग कर अपनी भावना को प्रकट की। इस दौरान सांसद श्रीमती पाठक ने जनता जनार्दन को अपनी भरपूर स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पार्षद आनंद परियानी, मंडल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा, मोर्चा महामंत्री विभा शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, राम सिया यादव, उत्कर्ष यादव, लल्लू भुजवा, राहुल मोटवानी, बिहारी लाल जायसवाल, शंकर केवट सहित सैकड़ों वार्ड वासी उपस्थित रहे।

जिले के विभिन्न बूथ केंद्रों पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, शिव बहादुर सिंह चंदेल, अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचद्र सिंह परिहार,प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, डॉ मनोज मिश्रा, विवेक कोल, अशोक पटेल, लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, जमुनी बाई, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, लोरिक प्रसाद यादव, राजमणि साहू,  राकेश मौर्य, चंद्रपाल सिंह उईके, आगा मंसूर अली खां, अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, विनोद पटेल, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, सुखनंदन पटेल, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद ने व्यक्ति की शोक संवेदना

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीति पाठक ने मोहनिया दुर्घटना में दिवंगत हुए व्यक्तियों के घर जाकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को ढाढ़स  दिलाते हुए इस दुख की घड़ी में सरकार के साथ साथ हम और पार्टी आपके साथ खड़ी हुई है । वरिष्ठ अधिवक्ता रहे बाबूलाल सिंह परिहार और शासकीय अधिवक्ता श्रद्धा सिंह सहित कई घरों में पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

Related posts

मुठभेड़ में पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज रिकॉर्ड 275 नए कोरोना संक्रमित मिले, 107 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

जन-सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!