29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री बोले “परमिशन दो तेंदुए को हम निपटा देंगे”

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया ने प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र में आतंक मचा रहे तेंदुए को निपटाने के लिए अनुमति मांगी है। उनकी इस मांग का समर्थन क्षेत्रीय विधायक रामबाई भी कर रही हैं।

गौरतलब है कि दमोह जिले में बीते 3 दिनों से लोग तेंदुए की दहशत में जीने को मजबूर हैं। तो वहीं तेंदुआ पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम को छका रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व, वन विभाग और प्रशासन की टीम तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन तेंदुआ उनकी पहुंच से अब तक दूर है। पहले दिन तेंदुआ देवरान में मिला, लेकिन दूसरे दिन वहां से गायब हो गया। उसके बाद दूसरे दिन तेंदुए की लोकेशन खमरिया गांव में मिली, जहां एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला बोला था। सूचना पर पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम गांव में पहुंची और ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुए को ढूंढा, लेकिन सुबह होते ही तेंदुआ वहां से भी भाग निकला।

अधिकारियों से चर्चा करते हुए विधायक रामबाई ने कहा कि तेंदुए के आतंक के कारण लोग परेशान हैं। कई लोगों को वह घायल कर चुका है और अब हालत यह है कि लोग किसी भी तरह से नुकसान सहने की स्थिति में नहीं है। आसपास के गांव के लोगों के पास में लाइसेंसी बंदूके हैं और ऐसे में प्रशासन को अनुमति देनी चाहिए। इस पर पास खड़े पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि आप नहीं निपटा पा रहे तो हमे अनुमति दो, तेंदुए को हम ही निपटा देंगे।

बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रोकने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सकी, टाइगर रिजर्व की टीम ने तेंदुए के मूवमेंट के वीडियो भी जारी किए हैं। तेंदुए के भागने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम एक बार फिर उसकी तलाश में जुट गई है। हालांकि टीम को तेंदुए के नौरादेही अभ्यारण की ओर जाने के संकेत मिले हैं। तेंदुए के पद चिन्ह मिलने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ नौरादेही अभ्यारण जाने के लिए निकला था और भटक कर गांव में आ गया था। ऐसे में तेंदुआ भटकने के बाद एक बार फिर अपने सही रास्ते पर पहुंचकर जंगल में चला गया है।

Related posts

राशन वितरण का टाइम टेबल घोषित, मार्च में लाखों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष ने गरीबों को सुविधाओं से रखा दूर

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज का तंज राहुल की मानसिक आयु 6 से 8 वर्ष से ज्यादा नहीं,मोदी को बताया सुपर ह्यूमन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!