22.8 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान, कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे, गृहमंत्री ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

बिग बॉस सीजन 4 की विनर और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भोपाल में गलत बयानबाजी की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। इस बयान के पश्चात प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

श्वेता तिवारी 26 जनवरी को भोपाल आई थी। इसी दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान श्वेता तिवारी ने कहा कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। बताया जाता है कि श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ भोपाल आई थीं।इस बयान के पश्चात अब एक्ट्रेस श्वेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान की निंदा की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर भोपाल को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

बयान का वीडियो वायरल हुआ

फैशन पर आधारित इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही भोपाल में होने वाली है। इसी को लेकर शहर के एक होटल में टीम का इंटरव्यू चल रहा था। बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के बीच श्वेता तिवारी ने यह आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा- मेरी ब्रा का साइज तो भगवान ले रहे हैं।

हालांकि उस समय मंच पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तो तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

संस्कृति बचाओ मंच ने श्वेता के फोटो जलाए

श्वेता के इस विवादित बयान के बाद उनका विरोध भी शुरू हो गया है। बयान के वायरल होते ही संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भोपाल में एक्ट्रेस के पोस्टर व फोटोज जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

तुरंत हो FIR-कांग्रेस

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बयान पर कांग्रेस ने तत्काल FIR कराने की मांग की है। कांग्रेस मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा का कहना है कि छोटे-छोटे मामलों में सीधे FIR का निर्णय लेने वाले गृहमंत्री, श्वेता तिवारी के भगवान का अपमान किए जाने के मामले में कह रहे है कि मैंने भी देखा है, सुना है, पुलिस कमिश्नर से सारे तथ्य, संदर्भ बुलवाएंगे, फिर निर्णय लेंगे। जबकि, यह तो सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

Related posts

मऊगंज BJP विधायक का मौन धरना, बिजली विभाग की समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री कार्यालय में दिया धरना

MP SIDHI NEWS TEAM

संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक, जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, कोरोना कर्फ्यू सख्ती से लागू करें,लड़ाई अभी लंबी है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना काल में आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार,मध्य प्रदेश में प्राइवेट बस किराए में 25% बढ़ोतरी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!