25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

माइक्रो डोनेशन अभियान के साथ संस्कार, और संगठन की शक्ति भी – निशान्त मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशान्त मिश्रा के मुख्य अतिथि व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिले के महामंत्री श्री मनोज मिश्रा के विशेष उपस्थिती में राष्ट्रीय माइक्रो डोनेशन रैली के वर्चुअल आयोजन के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के संबोधन को पार्टी कार्यालय में सुना एवं डोनेशन कराया।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने कहा कि मोर्चा का माइक्रो डोनेशन संस्कार के साथ साथ संगठन की शक्ति भी है। भाजपा युवा मोर्चा पार्टी के विस्तारक अभियान में युवा मोर्चा बूथों पर पहुंच कर बूथ विस्तारक अभियान में सहभागी हो रहा है । युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने जिले की सीधी विधानसभा के कुचवाही मण्डल के ग्राम केंद्र पिपरोहर बूथ क्रमांक 173 पर बूथ समिति की बैठक कर विस्तार से चर्चा की।

साथ में जिला महामंत्री और विस्तारक अशोक पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक राज करन सिंह , संदीप सिंह गहरवार, अरुण सिंह, योगेन्द्र जितेन्द्र सिंह ,जितेंन्द्र तिवारी,शक्ति वर्मा, संदीप सिंह,पवन मिश्र,कौशलेंद्र सिंह,नीरज वर्मा, सुमित गुप्ता, रत्नेश गहरवार,रक्षित गुप्ता,अंशुमान सिंह,नितेश मिश्र,विक्रम पांडेय, प्रबल तिवारी,अमित चौहान,धीरज दीक्षित,अमित पांडेय,पुनीत पटेल,निखिल द्विवेदी,सत्यम आर्य,लव सिंह,जितेंद्र परिहार,आशीष चौबे,विकाश मिश्र, सिंह देव सिंह, बूथ अध्यक्ष शत्रु धन सिंह सहित समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

जिला अस्पताल में सिबिल सर्जन के पद से हटाये गये डॉ डी के दुबेदी,डॉ आई जे गुप्ता बने सीधी जिला अस्पताल के सिबिल सर्जन

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 207 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 99 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 5 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में अमृत महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!