29 C
Madhya Pradesh
June 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना की तीसरी लहर का डरावना मंजर,प्रदेश में एक दिन में हुई 8 मौतें, उज्जैन में दो, 142 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण दिन-ब-दिन तेजी से फैलता जा रहा है। इतना ही नहीं अब कोरोना का खौफनाक मंजर भी दिखाई देने लगा है।प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेलगाम हो गया है लगभग प्रदेश के प्रत्येक जिले में संक्रमण फैल चुका है वहीं अब कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में मौतों का भी सिलसिला शुरू हो चुका है, जो कि डरावना है। डरावने मंजर का इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि प्रदेश में एक ही दिन के में कोरोना से संक्रमण से 8 मरीजों की मौत हो गई इनमें 2 मरीज उज्जैन के भी हैं।

इधर संक्रमण के कारण 142 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश की यह स्थिति इस बात की ओर संकेत करती है कि कोरोना के प्रति और सजगता अति आवश्यक है।

पूरे प्रदेश में फैला संक्रमण

मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में एक दिन में 11253 नए केस आए हैं। 8 मौतें भी रिपोर्ट हुई हैं। उज्जैन, इंदौर-भोपाल में 2-2, जबलपुर, ग्वालियर और खरगोन में 1 मौत रिपोर्ट हुई है। एक्टिव केस की संख्या 67136 पहुंच गई है। 5497 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में 1118 संक्रमित/संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 142 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

भोपाल में 24 घंटे में कोरोना के 1910 नए मामले सामने आए। हमीदिया अस्पताल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। कोरोना से पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 103 बच्चे भी शामिल हैं। 21 डॉक्टर पॉजिटिव हुए। कोरोना से हमीदिया अस्पताल में जिन दो मरीजों की मौत हुईं, इनमें से एक 7 जनवरी को यहां भर्ती हुए थे। उनकी उम्र 56 साल है, जबकि दूसरी मौत 55 साल के व्यक्ति की है जो 15 जनवरी को भर्ती हुए थे।

इंदौर में 3372 नए मरीज मिले। दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमण की दर 27.09 फीसदी पर पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार 183 हो गई है। 98% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में ही इलाज करा रहे हैं। सभी की स्थिति सामान्य है।ग्वालियर में 652 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इनमें 488 मरीज ग्वालियर के हैं। एसडीएम झांसी रोड सीबी प्रसाद भी शामिल हैं। 115 मरीज दूसरे जिलों के हैं। 49 की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। अंचल में 489 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा दतिया में 158 मरीज मिले हैं। शिवपुरी में 138, मुरैना में 117, भिंड में 30 और श्योपुर में एसडीएम लोकेंद्र सरल सहित 46 मरीज मिले हैं।

Related posts

पंचायत चुनाव की बड़ी खबर, SC पहुंचा आरक्षण का मामला, शनिवार को सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पर FIR, पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़ों का आसामी निकला सोसायटी सेल्समैन, लोकायुक्त का छापा, अवैध संपत्ति जब्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!