25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

5 अगस्त को सीधी नगरपालिका का घेराव करेगी कांग्रेस

भाजपा सरकार में वयाप्त महंगाई भ्रष्टाचार एवं अब्यवस्थाओ को लेकर तथा विभिन्न वार्डो से प्राप्त शिकायतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा के नेतृत्व में नगरपालिका का घेराव कर जनहित की बात को मजबूती से उठाने हेतु दिनांक 5 अगस्त दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से नगरपालिका का घेराव कर प्रदर्शन किया जाना है ।

सीधी नगरपालिका छेत्र में निवासरत समस्त साथियों से आग्रह है कि 5 अगस्त गुरुवार को दोपहर 12 बजे गांधी चौराहा स्थिति पार्किंग स्थल में अपने साथियों सहित पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें ताकि जनहित की विभिन्न बातों को मजबूती से उठाया जा सके । जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला छेत्र अंतर्गत निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेस नेता,जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,आईटी एवं सोसल मीडिया सेल, एनयसयूआई, सेवादल, सद्भावना प्रकोष्ठ,अनुसूचित जाति कांग्रेस,अल्पसंख्यक प्रकोष्ट,उपभोक्ता संरक्षण कांग्रेस के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी,किसान कांग्रेस,पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी और नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष,पूर्व पार्षद के साथ ही सभी कांग्रेस जन से प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

सीधी शहर ब्लाक के अध्य्क्ष एवं पदाधिकारी और साथ ही मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकरी उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 5 अगस्त को जिले के सभी ब्लाक क्षेत्र में आने वाले विद्युत वितरण केन्द्रो पर बिजली की समस्या को लेकर धरना दिया जावेगी और ज्ञापन सौप जाएगा।

Related posts

संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

2023 विधानसभा चुनाव से पहले घोषणाओं की झड़ी, पुरानी पेंशन योजना सहित संविदा-आउट सोर्स कर्मचारी के लिए बड़े ऐलान

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बैठक, 17 मार्च को करेंगे मुख्यमंत्रियों से करोना को लेकर चर्चा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!