27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

9वीं से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board MPBSE) के छात्रों के लिए काम की खबर है। बोर्ड ने 9वीं से 12वीं क्लास के छात्रों को एक और मौका दिया है। मंडल ने छात्रों के फीस भरने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 20 जनवरी 2022 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फॉर्म भर सकते है। इधर, 20 जनवरी गुरुवार से 10वीं-12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रहे है।

दरअसल, फरवरी 2022 से एमपी बोर्ड की परीक्षा (MP Board Exam 2022) शुरू होने वाली है और 20 जनवरी 2022 से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो रही है, लेकिन इसके पहले बोर्ड ने उन छात्रों को बड़ी राहत दी है, जो नियमित रूप से परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते परीक्षा फीस नहीं भर पाएं हैं, वे अब बिना पेनल्टी के 20 जनवरी तक फीस भर सकते है।

इसके तहत कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक (MP Board 9th to 12th Class) की क्लास, व्यावसायिक, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि और प्री प्रायमरी परीक्षाओं में शिक्षण सत्र 2021-22 के जिन छात्रों का प्रवेश तय समय में किया गया है, वे अब 20 जनवरी तक फीस भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद भी फीस नहीं भरने वालों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। ऑफलाइन फीस (Offline Fees) मान्य नहीं होगी।इसके साथ ही अब स्कूलों को मार्क्स ऑनलाइन करने का एक और मौका दिया गया है। करीब 6500 स्टूडेंट्स का 11वीं में नाम नहीं जुड़ पाया है, ऐसे में यह 31 जनवरी तक मार्क्स ऑनलाइन कर सकते हैं।

बता दे कि MP Board के 10वीं के छात्रों की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं के छात्रों की  परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी। नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।2021-22 में इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

Related posts

कांग्रेस नेता ने सोनिया को लिखा पत्र- कमलनाथ सरकार को गिराने में दिग्विजय की भूमिका की हो जांच,साथ में भेजा है एक कार्टून जो बता रहा है कि कैसे खोद रहे हैं दिग्विजय कांग्रेस की कब्र

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में आज फिर 12 पॉजिटिव,एक्टिव केस 125 पार,सीएम ने दिए ये निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

काँग्रेस के अजय टंडन को 2684 मतों के साथ छटवे राउंड मे बढ़त बरकरार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!