28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मंत्री-सांसद समेत 7597 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 43 हजार पार

फरवरी 2022 से पहले मध्य प्रदेश (MP Corona Update Today) में हालात भयावह हो चले है। एक्टिव केसों की संख्या 43 हजार के पार हो गई है।  आज 19 जनवरी 2022 को 7597 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है और 3069 मरीज डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 43973 हो गई है।  प्रदेश में पॉजिटिविटि दर 9.81% पहुंच गई है।24 घंटे में इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कुल 5 मौते हुई है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,597 नए केस आए हैं। जिनमें 116 पुलिसकर्मी शामिल हैं।प्रदेश में कुल एक्टिव केस 43,973 हैं। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.82% और रिकवरी रेट 93.43% है।

आज 19 जनवरी 2022 को मिले 7597  नए केसों (MP Corona Active Case) में इंदौर में 2047, भोपाल में 1341, ग्वालियर में 642, जबलपुर में 514, उज्जैन 215, रतलाम 118, सीहोर 185, खरगोन में 122, शिवपुरी में 170, बड़वानी में 109 बाकी अन्य जिलों में 100 के अंदर केस मिले है। वर्तमान में भोपाल में 8031 और इंदौर में 13368 एक्टिव केस है।  पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो गए है।उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी पॉजिटिव आए है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रीगण कोरोना से बचाव, उपचार और प्रबंधन के कार्यों एवं अधो-संरचनात्मक व्यवस्थाओं का निरंतर जायजा लेते रहे। होम आइसोलेशन व्यवस्था पर भी मंत्री एवं अन्य जन-प्रतिनिधि नजर रखें। यह सुनिश्चित करें कि चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन संक्रमित रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी दूरभाष पर ली जाए। अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। कोविड की तीसरी लहर में संक्रमण की स्थिति पर निगाह रखते हुए आर्थिक गतिविधियाँ पूरी सावधानियों के साथ संचालित की जाएँ।

Related posts

भाजपाइयों ने अंबेडकर की प्रतिमा का किया माल्यार्पण,धूमधाम से मनाया भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

MP SIDHI NEWS TEAM

अचेत अवस्था में मिली महिला की मौत,परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

दिग्विजय के गढ़ में भाजपा की मोर्चाबंदी, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने की बैठक, जानिए क्या है पार्टी की रणनीति

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!