28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

धार : युवक ने युवती के साथ 6 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी से किया इंकार

मध्यप्रदेश के औधोगिक नगरी पीथमपुर से एक ऐसी खबर आ रही हैं जहाँ एक युवक ने अपनी दोस्त के साथ 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाए जब युवती ने शादी करने का लिए बोला तो आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती थाने में उसकी शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि लोधी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी प्रशांत का असोलिया में रहने वाली 27 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। पहले ये दोनों फोन पर बातचीत कर दोस्त बने और फिर लिव इन में रहने लगे। इसी बीच युवक और युवती के बीच में शारीरिक संबंध बने। इस दौरान युवती ने कई बार शादी करने के लिए कहा तो आरोपी बात को टालता रहा। करीब 6 साल तक दोनों के बीच प्रेम रहा। युवती ने कुछ दिन पहले युवक से फिर शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से ही इंकार कर दिया।

थाना सेक्टर- 1 टीआई लोकेश भदौरिया ने बताया कि पीड़िता के अनुसार पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। मामले की जांच जारी है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Related posts

दमोह के जैन मंदिर में चोरी के आरोपितों को पांच लाख की नकदी सहित सतना जीआरपी ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर देखा, गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी काटा

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला को वॉट्सऐप कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखाता है अज्ञात व्यक्ति,कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!