28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आज 5315 कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों स्थिति बेकाबू, एक्टिव केस 25000, सरकार अलर्ट

मध्य प्रदेश में सख्ती और नाइट कर्फ्यू के बावजूद कोरोना संक्रमण (MP Corona Update Today 2022) बेकाबू हो चला है।आए दिन कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है।आज शनिवार 15 जनवरी 2022 को फिर 5315 नए केस मिले है और 1166 मरीज डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद  मध्य प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 25,523 हो गई है। संक्रमण दर 6.67 प्रतिशत हो गई है।इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी और उज्जैन में स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

आज 15 जनवरी 2022 को मिले 5315 नए केसों में इंदौर में 1343, भोपाल में 986, ग्वालियर में 593, सागर में 321, जबलपुर में 316, उज्जैन में 157, कटनी में 129, विदिशा में 107 बाकी अन्य जिलों में मिले है।भोपाल में 40 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए है।भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोविड पॉजिटिव मां ने बेटी को जन्म दिया, हालांकि नवजात की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  होशंगाबाद से बीजेपी विधायक (MP BJP MLA) डॉ. सीतासरन शर्मा की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में भोपाल में 4617 और इंदौर में 7552 नए केस मिले है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) निर्देश दिए कि सभी जिले फीवर क्लीनिकों में टेस्टों की संख्या बढ़ा दें। पर्याप्त मात्रा में फीवर क्लीनिक होना चाहिए। टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में आ जानी चाहिए। अगर कोई पॉजिटिव आता है तो उसे घर में आयसोलेट कर मेडिकल किट दी जाए।। ब्लॉक स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी भी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से समन्वय कर संदिग्ध व्यक्तियों की टेस्टिंग करवाएँ। एक कंट्रोल रूम बनाकर 24 घंटे व्यवस्था बनाए रखें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य यह तय कर लें कि संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाए। जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों का महत्वपूर्ण काम है कि वे आमजन में कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करवाएँ। सभी को जागरूक करें कि घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएँ। साथ ही यह भी देखें कि किसी स्थान पर अधिक भीड़-भाड़ न हो और नियमित रूप से टेस्ट होते रहें।प्रदेश में 22 हजार 332 आयसोलेशन बेड, 31 हजार 680 ऑक्सीजन बेड, 13 हजार 152 आईसीयू/एचडीयू बेड और 890 पीआईसीयू बेड उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश

  • कक्षा एक से 12वीं तक के सरकारी, प्रायवेट स्कूल 15 जनवरी से 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • राज्य में किसी तरह के मेले नहीं लगेंगे।
  • सब रैलियाँ और सभाएँ प्रतिबंधित रहेंगी।
  • हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत से कम की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।
  • सभी मनोरंजन के कार्यक्रम में अधिकतम 250 व्यक्ति रहेंगे।
  • बड़ी सभाएँ और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • सभी प्रकार की खेल गतिविधियाँ स्टेडियम की 50 प्रतिशत से खिलाड़ी रहेंगे।
  • प्री बोर्ड परीक्षाएँ जो 20 जनवरी से थीं, इन्हें टेक होम एग्जाम के रूप में किया जाएगा।
  • नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
  • अंत्येष्टि आदि में हिस्सा लेने के लिए 50 लोगों की ही सीमा रहेगी।
  • कहीं भी बाजार बंद नहीं होंगे। आर्थिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी।
  • सामाजिक दूरी बनाए रखें। सभी लोग फेस मॉस्क का उपयोग करें। सार्वजनिक स्थान पर इसका उपयोग अनिवार्य है। फेस मॉस्क का उपयोग न करने पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

ग्राम पंचायत सचिव ने महिला के साथ की गाली गलौज

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे पर झूला: MP के सीहोर में आरोपी ने जेल में खुदकुशी की, 5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

बढ़े कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 19 पॉजिटिव, सामने आया गृह मंत्री का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!