29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

इन पदों पर निकली वैकेंसी, 14 फरवरी तक करें अप्लाई, जाने पात्रता और नियम

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक नया मौका सामने आया हैं। दरअसल नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा नोटिफिकेशन (Notification) जारी किया गया है। जिसमें कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 14 फरवरी रखी गई है। उम्मीदवार 14 फरवरी से पहले इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 1 पद पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई है। जिसके लिए लेवल 10वीं के आधार पर वेतनमान तय किए गए हैं।

आयु सीमा : इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

शैक्षणिक दक्षता : जबकि इसके लिए शैक्षणिक दक्षता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 60% के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इस पद पर भर्ती के लिए आवेदकों को सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 3 साल का एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है।

स्टेनोग्राफर

अंग्रेजी और हिंदी सहित ऑफिस असिस्टेंट के 2 पदों पर भर्ती आयोजित की गई। जिसके लिए वेतनमान लेवल 5 का रखा गया है।

आयु सीमा : इसके लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष तय की गई है जबकि किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ MP सरकार द्वारा संचालित CPCT Score की परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया।

शैक्षणिक योग्यता : वही आवेदकों को हिंदी और अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा पास करने के साथ ही साथ उनकी स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होने अनिवार्य की गई है। स्टेनोग्राफर पद के लिए 1 साल के डिप्लोमा कोर्स पास करने के साथ ही साथ मध्यप्रदेश शासन द्वारा कंप्यूटर एप्लीकेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने अनिवार्य है। साथ ही आवेदकों को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सहित अन्य एप्लीकेशन का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके लिए 1 साल के एक्सपीरियंस निर्धारित किए गए हैं।

पद

वहीं जूनियर अकाउंटेंट के दो पद पर लेवल 3 वेतनमान के लिए फ्री आयोजित की जाएगी जबकि ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 2 के 4 पदों पर लेवल 3 वेतनमान के लिए भर्ती मांगी गई है। साथ ही ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3 के 8 पद अकाउंट असिस्टेंट एलडीसी के चार पद पर और स्टाफ नर्स के 2 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विभिन्न पदों पर आवेदन करने से पूर्व एक बार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां नोटिफिकेशन के लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

आयु सीमा

विभिन्न भर्ती प्रक्रिया के लिए आयु सीमा भी अलग अलग रखी गई है

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता सहित एक्सपीरियंस और वेतनमान को अच्छे से देख ले।

Link

https://nliu.ac.in/wp-content/uploads/2022/02/Notification-2022.pdf

Related posts

कोरोना संक्रमण के चलते बैंकों ने बदला समय, 22 अप्रैल से बैंकों का समय 10 बजे से 3 बजे

MP SIDHI NEWS TEAM

मायके जाने की जिद की थी पत्नी ने, गुस्साए पति ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया

MP SIDHI NEWS TEAM

पेंशनरों को बड़ी राहत, नई व्यवस्था लागू

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!