23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

चुनाव आयोग का आगामी चुनाव को लेकर का बड़ा फैसला, 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और कोविड पाजिटिव पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान

चुनाव आयोग ने सीनियर सिटीजन और कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके लोगों के लिए चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान करने की सुविधा देने की बात कही है। पांच राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनावों की  तारीखों की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे लोगों के साथ साथ 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के मतदान के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का मन बना लिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने इस बारे में कहा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पाजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। सुशील चंद्रा ने आगे कहा कि चुनाव आयोग मतदाता को हर संभव सुविधा प्रदान करने की कोशिश कर रहा है और साथ ही प्रतिबंध है कि हर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करें।

चंद्रा ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्‍यान में रखते हुए पोलिंग टाइम को भी एक घंटे बढ़ाया गया है। हर पोलिंग बूथ पर सेनेटाइजर, पोलिंग बूथ अधिकारियों के वैक्‍सीनेटेड होने जैसी हर बात पर ध्यान दिया गया है।

कौन है सुशील चंद्रा?  13 अप्रैल 2021 को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कानून मंत्रालय ने सुशील चंद्रा की नियुक्ति की। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद उनका पद संभाला।सुशील चंद्रा, आईआईटी, रूड़की से बी-टेक और डीएवी, देहरादून से एलएलबी कर चुके हैं।भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1980 बैच के अधिकारी रहे हैं।

Related posts

क्या कमलनाथ होंगे कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष ? कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना म्यूटेशन का पता लगाने की तकनीक जीनोम सीक्वेंसिंग में तेजी से गिरावट

MP SIDHI NEWS TEAM

अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!