18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

10 जनवरी 2022 से लगेगी बूस्टर डोज, आज जारी होंगे शेड्यूल, जाने प्रक्रिया

देश में तीसरी लहर के शुरू होने के साथ ही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश अनुसार 8 जनवरी से बूस्टर डोज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बूस्टर डोज वो Precaution डोज है, जो उन लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। जिन्होंने कोरोना वैक्सीन कि दोनों Dose की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बूस्टर डोस सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर सहित 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए जहां अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया 8 जनवरी 2022 से शुरू होगी। वही टीकाकरण 10 जनवरी से शुरू होंगे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एहतियाती कोरोना वैक्सीन खुराक लेने वालों के लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। बूस्टर डोज के लिए टीकाकरण प्रक्रिया 8 जनवरी 2022 से शुरू होगी और शेड्यूल 8 जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा।

हालांकि जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्हें New रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही को-वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले लोगों को को-वैक्सीन की ही बूस्टर डोज दिए जाएंगे जबकि कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले लोगों को कोविशिल्ड का बूस्टर डोज दिया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समाचार एजेंसी के हवाले से कहा शेड्यूल 8 जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा। ऑनलाइन Appointment की सुविधा भी शुक्रवार शाम तक शुरू हो जाएगी। ऑनसाइट Appointment के साथ टीकाकरण 10 जनवरी से शुरू होगी।बूस्टर कोरोना वैक्सीन की खुराक स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी से दी जाएगी।पात्र आबादी जिन्होंने वैक्सीन कोरोना की दो खुराक ली हैं, वे सीधे किसी भी कोरोना टीकाकरण केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इस बीच केंद्र पहले ही कह चुका है कि एहतियाती कोरोना वैक्सीन की खुराक वही वैक्सीन होगी, जो पहले दो खुराक में दी गई थी।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि एहतियाती कोरोना वैक्सीन की खुराक वही वैक्सीन होगी, जो पहले दी गई है। जिन लोगों ने कोवैक्सिन प्राप्त किया है, उन्हें कोवैक्सिन दिया जायेगा। जिन्हें कोविशील्ड की दो खुराक प्राप्त हुई है, उन्हें कोविशील्ड दी जाएगी।

Related posts

जन-आकांक्षाओं पर खरे उतरे हैं CM शिवराज -माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराने का अभियान- कोरोना की चुनौती का साहस से सामना किया

VIKASH KUMAR DWIVEDI

दिल्ली में अब उप राज्यपाल (LG) ही ‘सरकार’ है, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन कानून 2021 को अधिसूचित कर दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

तो क्या विपक्ष में भी अलग-थलग पड़ जाएगी कांग्रेस…….?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!