24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

बंगाल में मतदान के दौरान चार लोगों की गोली लगने से मौत, CRPF ने किया फायरिंग से इनकार

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal election 2021) में चौथे चरण के चुनाव के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कथित गोलीबारी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कूचबिहार जिला स्थित सिताल्कुची (Sitakulchi) विधानसभान्तर्गत माथाभंगा ब्लॉक के जोरपाटकी इलाके में हुआ.

वहीं टीएमसी नेता डोला सेना ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ‘केंद्रीय बलों ने दो जगह फायरिंग की. पहला कूचबिहार में माथाभंगा के ब्लॉक-1 में, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हुए. जबकि सितलकुची ब्लॉक में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.’ सेन ने इसके साथ ही केंद्रीय सुरक्षाबलों पर लोगों पर अत्याचार का आरोप लगाया.

दूसरी ओर सितलकुची मामले में सीआरपीएफ ने अपना पक्ष रखा है. एक बयान में CRPF ने कहा ‘कूच बिहार स्थित सितलकुची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जोरापाटकी में बूथ संख्या 126 के बाहर सीआरपीएफ को उक्त बूथ पर न तो तैनात किया गया था और न ही उक्त घटना में वह शामिल है

Related posts

फिर लाल आतंक से दहला छत्तीसगढ़, बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 22 जवान शहीद….

MP SIDHI NEWS TEAM

बाहुबली सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर किया घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!