
सीधी: विंध्य क्षेत्र में भारी मात्रा में ऑक्सीजन की कालाबाजारी चालू है.सारे विंध्य क्षेत्र में ऑक्सीजन सप्लाई में मनमानी व तानाशाही रवैया के चलते इस वैश्विक आपदाकाल में लोग परेशान हैं.इन दिनों कोविड-19 को लेकर हर कोई परेशान है आपदा काल में प्राणवायु की हो रही कालाबाजारी के मामले में जिम्मेदार क्यों चुप हैं समझ से परे है. सीधी जिले के कोटे में चार ट्रक ऑक्सीजन सतना से सीधी आज सप्लाई होनी थी . जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए चार ट्रकों में से 1 ट्रक ऑक्सीजन सिलेंडर तथाकथित एजेंसी द्वारा गोलमाल कर दिया गया .मामले की जानकारी मिलते ही सीधी के वरिष्ठ बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला भड़क गए और फौरन सीएम हाउस भोपाल को इन्फॉर्म कर दिया. बताते चलें कि सीधी के बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ल द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी संबंधी जानकारी जब सीएम हाउस को दी गई. तब सभी जिम्मेदार अधिकारियों के कान खड़े हो गए और फौरन सीधी के कोटे की गोलमाल की नई ऑक्सीजन भेज दी गई .सीधी जिला चिकित्सालय के कोटे की प्राणवायु रेमडेसीविर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं मे सीधी विधायक सजग और सशक्त हैं.
