29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

मां वैष्णो देवी मंदिर में भीषण हादसा, 12 की मौत, 1 दर्जन से अधिक घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा

नव वर्ष के मौके पर साल के पहले ही दिन जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी में भीषण हादसा हो गया है। मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच रात करीब 12:00 बजे अचानक से जोर-जोर से जयकारे लगने लगे। इसी बीच धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई। भगदड़ ने भयानक रूप ले लिया। रात करीब 1:30 से 2:00 के बीच हुए हादसे में अब तक 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। PM ने ट्वीट किया करते हुए कहा कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के कारण लोगों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। पीएम ने कहा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को जल्द स्वस्थ होने दें। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। पीएम मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। भगदड़ त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई ।

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से हुई है। वहीं एक मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ की निगरानी और ट्रैक पर नजर बनाए हुए हैं। मामले में ADGP मुकेश सिंह का कहना है कि भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

यूपी में युवक की हत्या पर बवाल: भाजपा की जीत पर बाबर ने बांटी थी मिठाई, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

बाहुबली सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

MP SIDHI NEWS TEAM

कई बैंकों ने एफडी के दरों में किया बदलाव,10 फरवरी से नई दरें हो गई हैं लागू

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!