24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आज 48 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 300 पार,पिछले 28 दिनों में मिल चुके है 631 संक्रमित

मध्य प्रदेश में नए साल से पहले आज 29 दिसंबर 2021 को बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज बुधवार को 48 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। चिंता की बात ये है कि अकेल इंदौर में 32 केस मिले है।एक्टिव केसों की संख्या 300 पार हो गई है और संक्रमण दर 0.08% पहुंच गई है। राहत की खबर ये है कि 26 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

आज बुधवार को 48 नए केसों में सबसे ज्यादा इंदौर में 32 संक्रमित मिले है। इसके बाद भोपाल में 6, उज्जैन, झाबुआ और जबलपुर में 2-2 एवं नरसिंहपुर, ग्वालियर, खरगोन और रतलाम में 1-1 मरीज मिले है। इन केसों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 307 (MP Corona Active Case) हो गई है। पिछले 24 घंटे में 64 हजार जांचे की गई थी।चिंता की बात ये है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में दिनों दिन बढोतरी हो रही है।

पिछले 28 दिनों में 631 संक्रमित मिल चुके है। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 279 और भोपाल में 211 शामिल है। भोपाल में अभी 72 और इंदौर में 167 एक्टिव केस है।दिसंबर तक भोपाल-इंदौर समते 22 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन के बाद अब अलीराजपुर, बैतूल, शहडोल, छिंदवाड़ा और खरगोन जिलों में भी केस लगातार सामने आ रहे हैं।  मध्य प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 809 कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 7 लाख 82 हजार 969 लोग ठीक हो चुके है। वहीं, कोरोना के कारण 10 हजार 533 की जान जा चुकी है।

सीएम ने दिए ये निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के अलावा अन्य कोई बंदिशें नहीं रहेंगी।विद्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति की व्यवस्था जारी रहे। अभी स्थिति भले गंभीर नहीं, लेकिन सभी जरूरी ऐहतियात बरते जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा भी करें। प्रदेश में ओमिक्रॉन के 9 प्रकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इन संक्रमित रोगियों में से 7 प्रकरण में रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य दो भी स्वस्थ हो रहे हैं। रोगियों में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर अवश्य निगाह रखी जाए।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को लेकर HC का बड़ा फैसला, राज्य शासन पर लगा 30 हजार रुपए का जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार प्रदेश के विकास के लिए ले रही है लोन,कांग्रेस और विपक्ष का काम है हर अच्छे काम का विरोध करना- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!