32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

MP में एक्टिव केस 280 पार, आज 42 नए पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता, CM ने बुलाई बैठक

मध्य प्रदेश में फिर बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज मंगलवार 28 दिसंबर 2021 को 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है और राहत की खबर ये हैकि 19 स्वस्थ्य होकर घर लौटे है।लगातार बढ़ते आंकड़ों के बाद एक्टिव केस 280 पार हो गए है । रिकवरी रेट 98% से अधिक है, लेकिन पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.08% हो गई है।इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हालातों को देखते हुए आज दोपहर बैठक बुलाई है, जिसमें नए साल 2022 को देखते हुए बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

आज मंगलवार को 42 नए केसों में सबसे ज्यादा इंदौर में 27 संक्रमित मिले है। इसके बाद भोपाल में 8, शहडोल में 2, अलीराजपुर, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, रतलाम में 1-1 मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 285 हो गई है।पिछले 24 घंटे में 64 हजार जांचे की गई थी। इसमें भोपाल में एक बुजुर्ग की मौत भी दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में पिछले 27 दिनों में 583 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 247 और भोपाल में 205 शामिल हैं।इधर,राजस्थान, महाराष्ट्र और यूपी से सटे जिलों में आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

22 जिलों में संक्रमण फैल चुका है।इंदौर-भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन के बाद अब अलीराजपुर, बैतूल, शहडोल, छिंदवाड़ा और खरगोन जिलों में भी केस लगातार सामने आ रहे हैं। चिंता का विषय ये है कि भोपाल-इंदौर में लगातार हालात गंभीर होते जा रहे है, आए दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है।वर्तमान में भोपाल में 75 तो इंदौर में 143 एक्टिव केस हैं। MP में 7 लाख 93 हजार 761 कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 7 लाख 82 हजार 943 लोग ठीक हो चुके है। वहीं, कोरोना के कारण 10 हजार 533 की जान जा चुकी है।वर्तमान में 285 एक्टिव केस है।

Related posts

मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन : जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए आरक्षण 14 दिसंबर को नहीं होगा

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का पोर्टल शुरू,सेवा क्षेत्र एवं व्यवसाय के लिए 25 लाख रुपए तक तथा निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रुपए तक की परियोजनाएं की जा रही स्वीकृत

MP SIDHI NEWS TEAM

अब 9 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन इंदौर उज्जैन महाकाल सहित सभी धार्मिक स्थल भी बंद, 4986 नए केस आए सामने

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!