36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

2 अप्रैल से पूरे महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, NCP ने किया विरोध,देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही

देश में कोरोना की स्थिति एक बार फिर बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 56,211 नए केस सामने आए हैं। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कहर देखने को मिला है उनमें महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं। इन राज्यों में देश के कुल कोरोना केसों में से 78.56% केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 37,028 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं जबकि 271 जिंदगी की जंग हार गए हैं। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल केस बढ़कर 1,20,95,855 हो गए हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,13,93,021 है जबकि 5,40,720 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 1,62,114 लोग कोरोना महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। वहीं टीकाकरण अभियान भी जारी है। कुल 6,11,13,354 लोगों को टीका लग चुका है।

इंदौर में बना सोमवार को कोविड संक्रमित के मामले में नया रिकार्ड-

कोविड संक्रमित के मामले में सोमवार को इंदौर में नया रिकार्ड बना। 3751 सैंपलों की जांच में एक ही दिन में 628 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में बड़ी तादाद में नए मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यही नहीं इंदौर में लगातार पांचवें दिन 600 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा संक्रमण दर 16.4 प्रतिशत रही। इंदौर में पिछले पांच दिनों में 3071 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सोमवार को 367 मरीजों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर पहुंचे। दो लोगों की मौत भी हुई है। इस तरह शहर में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 959 तक पहुंच चुका है। शहर में कोविड संक्रमितों की संख्या से होली के दिन अवकाश होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर संक्रमितों के सैंपल लिए हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या देख स्वास्थ्य विभाग मंगलवार से शहर में 64 टीमों के माध्यम से सैंपल लेगा। कोशिश की जाएगी कि शहर में ज्यादा से ज्यादा इलाकों में संक्रमितों की जांच हों और संक्रमित को समय पर उपचार देकर कोरोना पर नियंत्रण का प्रयास किया जा सकें I

महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, NCP ने किया विरोध

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति एक बार फिर बिगड़ती जा रही है,तेजी से बढ़ते महामारी के नए मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर महाराष्ट्र में लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। उद्धव ठाकरे ने सभी जिलों के अधिकारियों को लॉकडाउन की प्लानिंग बनाने को कहा है। इस बीच उन्हें अपनी ही सरकार में इसका विरोध सहना पड़ रही है। एनसीपी के साथ ही भाजपा ने महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का विरोध किया है और कहा है कि कोई दूसरा विकल्प सोचा जाना चाहिए। शरद पवार की पार्टी के नेता नवाब मलिक ने कहा कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। लोग एक और लॉकडाउन झेलने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि, खबर है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 2 अप्रैल से पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं।

NCP के नवाब मलिका ने कहा, हम लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए कहा है। बढ़ते मामलों के कारण, उन्होंने प्रशासन को लॉकडाउन के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लॉकडाउन ही एक मात्रा रास्ता है। अगर लोग नियमों का पालन करते हैं तो इससे बचा जा सकता है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि लॉकडाउन राज्य में बढ़ते COVID-19 मामलों का जवाब नहीं है। यदि लॉकडाउन लगाया जाता है, तो आप (राज्य सरकार) किसी भी पैकेज (प्रभावित लोगों को राहत के लिए) नहीं देंगे। पिछले एक साल में लोग मातोश्री के अंदर बैठकर कैसे समझ सकते हैं कि वास्तव में हालात क्या हैं।

Related posts

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस को विश्व हिन्दू परिषद के जबलपुर शहर अध्यक्ष की तलाश,राज्य सभा सांसद तन्खा ने सीबीआई जाँच की माँग की

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर किया घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस नेता के बदसलूकी करने पर डॉक्टर ने दिया इस्तीफा,निंदा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!