
मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने के 24 घंटे बाद ही फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। गुरुवार को 30 नए केस मिलने के बाद आज शुक्रवार 24 दिसंबर 2021 को 32 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केस 200 पार हो गए है।इन केसों के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्री, कमिश्नर-कलेक्टर, आईजी-एसपी और जिले के प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें कोरोना के प्रतिबंधों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
एमपी गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 नए केस आए हैं। जिसमें इंदौर से 13, भोपाल से 7 और जबलपुर से 5 केस शामिल हैं।वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 201, संक्रमण दर 0.05 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। आज 14 मरीज ठीक हुए और 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए थे।इससे पहले गुरुवार को 30 पॉजिटिव मिले थे, हैरानी की बात तो ये है कि 48 घंटों में 62 पॉजिटिव मिले हैं।
वर्तमान में 209 एक्टिव केस है। दिसंबर के 23 दिनों की बात करें तो 428 केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 167 और भोपाल में 164 संक्रमित शामिल हैं। फिलहाल भोपाल में 62 और इंदौर में सबसे ज्यादा 97 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 606 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 865 लोग ठीक हो चुके है और 10 हजार 532 की जान जा चुकी है। । रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.5 फीसदी हो गई है।
