25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, आज 23 पॉजिटिव, 11 दिनों में 200 से ज्यादा केस

कोरोना की तीसरी लहर की आहट और इंदौर में नए वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बीच आज मंगलवार को मध्य प्रदेश में फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज 21 दिसंबर 2021 को 23 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, इसमें इंदौर में 9 और भोपाल में 10, सागर में 2, रीवा-राजगढ में एक एक पॉजिटिव मिले है।इसके बाद संक्रमण दर 0.4 फीसदी पहुंच गई है, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि 19 मरीज डिस्चार्ज हुए है और रिकवरी रेट 98% के पार है।इधर विदेशों से लौटे लोगों के लगातार पॉजिटिव आने से सरकार की टेंशन बढ़ गई है।

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 23 नए केस आए हैं जबकि 19 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.04 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। इंदौर से 2 संदिग्ध सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नई दिल्ली भेजे गए हैं।वर्तमान में एक्टिव केस 188 है। बता दे कि इंदौर-भोपाल के केसों ने लगातार चिंता बढ़ा रखी है।सोमवार को अरबिंदो मेडिकल कॉलेज की लैब में कराई जांच में अफ्रीकन कंट्री से लौटे 3 मरीजों में से 2 में ओमिक्रॉन म्यूटेंट का संदेह पाए जाने से हड़कंप मच गया है। सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

भारत में फरवरी 2022 में तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्य प्रदेश के दिनों दिन बढ़ते आंकड़े टेंशन बढ़ा रहे है।32 दिन में 524 केस मिल चुके हैं।इंदौर में दिसंबर के 20 दिन में 131 केस मिले चुके है। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस है।वही दिसंबर के आंकड़ों की बात करे तो 11 दिसंबर को 15 केस, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18, बुधवार 15 दिसंबर को 20, गुरुवार 16 दिसंबर को 18, शुक्रवार 17 दिसंबर को 21, शनिवार 18 दिसंबर 2021 को 21, रविवार 19 दिसंबर को 15 और सोमवार 20 दिसंबर को 20 नए केस मिले है।11 दिनों में 211 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।

Related posts

2023 विधानसभा चुनाव से पहले घोषणाओं की झड़ी, पुरानी पेंशन योजना सहित संविदा-आउट सोर्स कर्मचारी के लिए बड़े ऐलान

MP SIDHI NEWS TEAM

फिलहाल टलेंगे मप्र पंचायत चुनाव! सामने आया सीएम शिवराज का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

रतलाम में महिला सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!