20.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

10वीं-12वीं परीक्षाओं को लेकर मंडल अलर्ट, एडमिट कार्ड जल्द

वर्तमान हालातों को देखते हुए मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल सतर्क हो गया है। आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले सभी कलेक्टरों की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, मैदानी स्तर पर तैयारियां और केंन्द्रों समेत अन्य स्थिति-परिस्थितियों पर चर्चा की गई। वही मंडल का साफ कहना है कि जो शासन निर्देश देगा उसी हिसाब से काम किया जाएगा।इधर, अभिभावकों ने परीक्षाओं को ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन (Offline Exam) करवाने की मांग की है, चुंकी हाल ही में मप्र सरकार द्वारा 50 फीसदी छात्रों के साथ स्कूल खोलने और RGPV की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में करवाने का फैसला लिया है।

इसके अलावा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलेवार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इस बार करीब 18 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, वही 4 से 5 हजार केंद्र बनाएं जाएंगे, ताकी नियमों और गाइडलाइन का पूर्णत: पालन हो सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की त्रैमासिक और अद्धवार्षिक के परीक्षा का परिणाम बुलवाए है, ऐसे में माना जा रहा है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो परीक्षाओं को कैंसिल या फिर आगे बढ़ाया जा सकता है, अथवा बोर्ड त्रैमासिक और अद्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम बनाने की तैयारी की जा सकती है।हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

MP Board के जारी कार्यक्रम अनुसार, 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।

15 दिसंबर तक करें त्रुटि सुधार

10वीं और 12वीं के अगर किसी भी छात्र के फॉर्म में कोई त्रुटी हो गई है तो 15 दिसंबर 2021 तक सुधार कर लें, इसके बाद कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। अभी तक 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 17 लाख छात्रों ने आवेदन किए हैं। नामांकन, आवेदन पत्र भरने और भरे गए आवेदन पत्रों में ऑनलाइन संशोधन के लिए पहले ही दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है। मप्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त और मंडल से संबंद्धता प्राप्त संस्थाओं के द्वारा भरे गए नामांकन फार्म, ग्राह्यता फार्म या परीक्षा आवेदन पत्रों का शुल्क जमा न होने की जानकारी संस्थावार, संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, जिला शिक्षा अधिकारी एवं मंडल के संभागीय अधिकारी के लागिन में उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित अधिकारी कार्य को समयावधि में पूरा कराएंगे।

जनवरी में जारी होंगे एडमिट कार्ड

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जनवरी 2022 में जारी किया जा सकता है, इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में परीक्षा होना है, ऐसे में जनवरी के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड (MP Board 10th-12th Admit card ) जारी किए जा सकते है।एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। वही छात्रों को भी सलाह दी जाती है कि वे मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट http://mpbse.nic.in पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।इसके अलावा जारी होने वाले एडमिट कार्ड छात्र के संबंधित स्कूल में भी भेज जाएंगे। जहां छात्र स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

लॉकडाउन में क्राइम अनकंट्रोल : इलाज कराने जा रही 82 साल की वृद्धा के गले से बदमाश ने खींची चेन, झुमका छीनने में बाइक पलटी, मां की मौत, बेटा घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लाखों प्रदेशवासियों को मिलेगा लाभ, सुदृढ़ होगी व्यवस्था

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!