36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती की कार्यशाला 14 दिसंबर से – इंद्र शरण, जिले से अधिक से अधिक किसान हो सामिल –  राजमणि

सीधी। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजमणि साहू की अध्यक्षता में तथा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे की विशेष उपस्थिति में वर्चुअल संवाद बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक खेती के संबोधन के पूर्व, तैयारी बैठक संपन्न हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने वर्चुअल संबोधन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को बढ़ाव देने के उद्देश से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुजरात में 14, 15, 16 दिसंबर को आणंद में आयोजित कर रही है। 16 दिसंबर को कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उपस्थित रहेंगे और प्राकृतिक खेती के अनुसंधान को बढ़ाव बढ़ावा देंगे। कार्यक्रम में देश के किसानों के साथ-साथ जाने-माने अनेक कृषि वैज्ञानिक भी शामिल होंगे। जिले में विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष श्री चौहान कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए टीम बनाई गई है। वही किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि साहू ने किसानों का आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती की कार्यशाला में जिले के अधिक से अधिक किसान शामिल हो। जिससे प्राकृतिक खेती को बढ़ाव मिले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने किसानों की आय दुगना करने के संकल्प में शामिल हो।किसान मोर्चा द्वारा आयोजित वर्चुअल संबाद में अधिक से अधिक किसान शामिल हो। इस अवसर पर प्रमुख रुप से मनोज तिवारी, संदीप द्विवेदी रिंकू, सुभम जायसवाल, तुषार द्विवेदी , जिवेन्द्र सोनी, आशीष चौबे, विनय द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मोदी जी की वजह से आज देश 5 बड़े आर्थिक महाशक्तियों में जाना जाता है,मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं को लाड़ली बहना बनाकर शसक्त और समृद्ध करने का काम किया – कुँवर सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामलों में न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का निराकरण आवेदन में अंकित समय-सीमा के अंदर हो-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!