25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

रीवा में मां के साथ शौच को निकली 3 वर्षीय मासूम अचानक हो गई लापता, घर से 100 मीटर दूर शव बरामद

रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत गंगेव चौकी के बुढवा गांव से मां के साथ शौच को निकली 3 वर्षीय मासूम अचानक हो गई लापता हो गईiपुलिस के मुताबिक मासूम के लापता होने पर गांव में अपहरण की आशंका से हड़कंप मचा था। लापता 3 वर्षीय मासूम का शव दूसरे दिन 23 घंटे बाद घर से 100 मीटर दूर कुएं से बरामद कर लिया गया है। शव को कुएं से निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए शव को गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मर्चुरी में रखाव दिया है। हालांकि रात हो जाने के कारण अब पीएम मंगलवार की सुबह होगा।

चौकी प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे राधिका साकेत पुत्री लाल बहादुर साकेत निवासी बुढवा लापता हो गई थी। दावा है कि उसकी मां शौच के लिए जा रही थी। तभी वह भी पीछे-पीछे अपनी एक सहेली के साथ खेत की ओर चल दी। आगे जाकर कुएं में गिर गई। इधर जब मां घर लौटी तो बच्ची नहीं मिली। ऐसे में बच्ची की आसपास तलाश की। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने भी तलाश शुरू की। साथ ही संबंधित कुएं में काटा डालकर देखा, लेकिन कुछ नहीं फंसा।

ग्रामीणों ने बताया कि ​रविवार की शाम मासूम बच्ची एक अन्य बच्ची के साथ घर के सामने खेल रही थी। तभी उसकी मां को शौच को निकल गई। ऐसे में वह भी खेत की ओर चल दी। मृतक बच्ची मां को पाने के लिए आगे की ओर बढ़ रही थी। जब मृतक बच्ची काफी आगे निकल गई। तो दूसरी बच्ची लौट कर घर आ गई। उसको लगा कि वह लौट आई होगी। ऐसे में मासूम ने कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन जब कहानी खुली तो सब चौंक गए।

Related posts

एनसीएल के अमलोरी प्रोजेक्ट में सीबीआई का छापा मचा हड़कंप…….

MP SIDHI NEWS TEAM

नामांत्रण के एवज में पटवारी मांग रहा था 5 हजार रुपए, लोकायुक्त पुलिस ने सीधी कलेक्ट्रेट के सामने दलाल सहित धर दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

बिना मास्क या फेस कवर घर से बाहर जाने पर लगेगा 100 रूपये का अर्थदंड जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश किये जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!