24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने वालों का स्थान जेल होगा-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

दिग्विजय सिंह द्वारा ट्वीट के माध्यम से स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को मध्यप्रदेश में शो करने के लिए आमंत्रित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ट्वीट के बाद से दिग्विजय सिंह पर हमलावर हुई भाजपा खुले शब्दों में शो नहीं होने की चेतावनी दे चुकी है।  अब प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वालों का स्थान जेल ही होगा।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद  BJP विधायक और कट्टर हिंदू नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि जो लोग श्रीराम और माता सीता का अपमान करते हैं, ऐसे किसी भी राष्ट्र विरोधी या हिंदू विरोधी का शो मध्यप्रदेश तो क्या, देश भर में कहीं नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह तो पाकिस्तान के आतंकवादियों को घर बुलाकर बिरयानी खिलाने की चाहत रखते हैं तो क्या वह भी स्वीकार कर ली जाएगी?

रामेश्वर शर्मा के बाद वरिष्ठ नेता डॉ हितेश वाजपेई ने कहा कि दिग्विजय सिंह की दाल तब तक नहीं गलती जब तक हिंदू मुसलमानों के बीच दंगे की आग नहीं भड़कती और यही कारण है कि वे ऐसे विध्वंसकारी कलाकारों को आमंत्रित करते हैं जो इस आग में घी डालने का काम करें। वाजपेई ने दिग्विजय को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि दिग्विजय हिम्मत दिखाएं मध्य प्रदेश की जेल इनका इंतजार कर रही है।

अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में यदि किसी ने हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने वाला शो किया तो उसका स्थान केवल जेल ही होगा।  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर तंज कसते हुए कहा कि यदि कॉमेडी शो करवाना है तो राहुल गांधी को क्यों नहीं बुला लेते हैं ?

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विभाजनकारी राजनीति कर देश को बांटने की कोशिश करती आई है। हिंदू और हिंदुत्ववादियों को लेकर दिया गया राहुल गांधी बयान भी इसी की एक कड़ी है। राहुल गांधी आज देश की जनता आपको और आपकी पार्टी को अच्छी तरह समझकर पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

कमलनाथ और कांग्रेस को घेरते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव में हार के डर से कांग्रेस कंफ्यूज दिखाई दे रही है। एक ओर कमलनाथ पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके ही सांसद सुप्रीमकोर्ट में केस लड़ रहे हैं। चुनाव कोई भी हो कांग्रेस का हारना तय है।

Related posts

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना से बचाव में प्रभावी है योग – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुलाई अहम बैठक, दे सकते हैं इस्तीफा….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!