24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, भोपाल में मामला दर्ज, आरोपी पेंट्रीकार कर्मचारी झांसी स्टेशन से गिरफ्तार

चलती ट्रेन में युवती के साथ पैन्ट्री कार में रेप की घटना  सामने आई है, बताया जा रहा है कि भुसावल से दिल्ली जा रही एक युवती के साथ कर्नाटक संपर्क क्रांति में दुष्कर्म की घटना हुई। टिकट के पैसे नहीं थे तो उसका फायदा उठाकर पेंट्रीकार कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोते-रोते युवती दो यात्रियों के साथ भोपाल स्टेशन पर उतरी और एफआईआर दर्ज कराई।

भोपाल रेलवे पुलिस के अधीक्षक हितेष चौधरी के अनुसार  दिल्ली की 21 साल की युवती के साथ यह घटना हुई। वह भुसावल से कर्नाटक संपर्क क्रांति में दिल्ली जाने के लिए सवार हुई थी। पहले वह एसी कोच में बैठ गई थी और वहां पेंट्रीकार के एक कर्मचारी ने उसके पास तिकीट ना होने पर जनरल कोच में जाने को कहा। थोड़ी देर बाद वह सेकंड क्लास के रिजर्वेशन कोच एस टू में पहुंच गई तो वहां भी पेंट्रीकार कर्मचारी आ गया और फिर वह उसे अपने साथ पेंट्रीकार में ले गया। पेंट्रीकार में उसके साथ दुष्कर्म किया और चला गया। आरोपी ने युवती को पीटा भी और घटना के बारे में किसी को बताने पर चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी दी, पीड़ित इसी डर से चुपचाप बैठी रोती रही लेकिन जैसे ही ट्रेन में सवार दो यात्रियों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया।

भोपाल रेलवे स्टेशन आने पर पुलिस को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। भोपाल जीआरपी थाना में युवती के साथ हुई रेप की घटना में एफआईआर दर्ज की गई। इस बीच कर्नाटक संपर्क क्रांति की पेंट्रीकार के कर्मचारी की तलाश शुरू हुई और उसे झांसी में पकड़ा गया। आरोपी भूपेंद्र तोमर निकला जिसे वहीं गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जाता है कि कर्नाटक संपर्क क्रांति में हुई रेप की घटना की पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है। वह मुंबई काम की तलाश में गई थी और वहां से लौट रही थी लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। वह बिना टिकट ही ट्रेन से मुंबई से किसी तरह भुसावल पहुंच गई और भुसावल में कर्नाटक संपर्क क्रांति में सवार हो गई। टिकट नहीं था तो वह एसी कोच में बैठ गई लेकिन टिकट नहीं होने पर पेंट्रीकार कर्मचारी की बातों में आकर सेकंड क्लास के रिजर्वेशन कोच में चली गई थी। युवती के पास ट्रेन का टिकट ना होने का फायदा आरोपी ने उठाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

ट्रेन जब भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची तो पुलिस की टीम ट्रेन का पैंट्री कार कोच के सामने पहुंची लेकिन पैंट्री कोच अंदर से बंद था। कर्मी खोल नहीं रहे थे। कोच खुलवाकर सभी को हिरासत में ले लिया है। 15 से 20 लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, लेकिन इनमें से कुछ यात्री थे, जो टिकट लेकर पैंट्री कार में बैठे हुए थे। इस मामले में ऑन ड्यूटी स्क्वॉड पर भी सवाल उठ रहे हैं। वही आरोपी भूपेंद्र तोमर को GRP ने झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वह ट्रेन के दूसरे कोच में जाकर छिप गया था। भूपेंद्र भिंड का रहने वाला है। इटारसी में ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। यहां से ट्रेन निकलने के बाद घटना सामने आई। इसलिए भोपाल में ट्रेन को अटैंड किया गया।

Related posts

छात्रों के लिए बड़ी खबर, हो सकते हैं बड़े बदलाव

MP SIDHI NEWS TEAM

कोल माइंस का इंस्पेक्टर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:जबलपुर सीबीआई टीम की सिंगरौली में रेड, घर की भी सर्चिंग

MP SIDHI NEWS TEAM

लव जिहाद के बाद की दर्दनाक दास्तां जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!