33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सांसद बैठक : साध्वी प्रज्ञा की मौजूदगी में नड्डा ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, सिंधिया ने लूटा ‘मजमा’

केंद्रीय नेतृत्व ने बैठक में सभी सांसदों को कोविड की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेने के लिए कहा गया है। सांसद के मानसून सत्र खत्म होने के बाद सभी से अपने लोकसभा क्षेत्रों में जाकर वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा का निर्देश दिया गया है

मध्यप्रदेश भाजपा के लोकसभा और राज्ससभा के सांसदों की बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ली। विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की मौजूदगी में नड्डा ने सांसदों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और सीख दी कि वे बयानबाजी से दूर रहें और अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों पर ध्यान दें। एक साल पहले कांग्रेस से भाजपा में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बैठक का मजमा लूट ले गए। सिधिंया ने केवल भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से जय श्रीराम कहकर मुलाकात की। बल्कि सभी सांसदों से एक-एक मुलाकात कर उनके क्षेत्र की उड्डयन मंत्रालय संबंधित योजनाओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया। राजधानी के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई ये बैठक एक घंटे चली। इसमें नड्डा के अलावा राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठनमंत्री सुहास भगत सहित 37 सांसद मौजूद थे।

नाम नहीं छापने के अनुरोध पर एक वरिष्ठ सांसद ने अमर उजाला से कहा, केंद्रीय नेतृत्व ने बैठक में सभी सांसदों को कोविड की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेने के लिए कहा गया है। सांसद के मानसून सत्र खत्म होने के बाद सभी से अपने लोकसभा क्षेत्रों में जाकर वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा का निर्देश दिया गया है। सभी से कहा गया है कि सांसद कोशिश करें कि कम से कम सप्ताह में दो दिन टीकाकरण केंद्र पर जाएं और वहां लोगों से टीकाकरण को लेकर संवाद करें। सांसद लोगों को बताएं कि देशभर में टीकाकरण अभियान के तहत मोदी सरकार सभी को फ्री में वैक्सीन दे रही है। वहीं जो सांसद अभी नए मंत्री बने हैं उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश पार्टी अलाकमान ने दिया है। नए मंत्रियों से स्पष्ट कहा कि गया है कि अपने लोकसभा क्षेत्रों के अलावा आसपास के तीन लोकसभा क्षेत्रों में स्वागत रैली भी निकाले।

बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, जब भी संसद का सत्र होता है तब हमारे सांसदों की बैठक होती हैं। बुधवार रात को हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों को स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के अभियान के बारे में जानकारी दी। इसी कार्यक्रम के तहत 8 अगस्त को मध्यप्रदेश में सभी कार्यक्रर्ताओं का प्रशिक्षण होगा।

नए केंद्रीय मंत्रियों का किया गया सम्मान
मध्यप्रदेश भाजपा संसदीय दल की इस बैठक में मध्यप्रदेश की तरफ से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक की शुरुआत में ग्वालियर, चंबल संभाग में भारी वर्षा से आयी बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा बैठक में मध्यप्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने प्रदेश कोरोना के दौरान किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी के साथ कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए भविष्य की तैयारियों के बारे में भी बताया।

Related posts

तिरंगे से ऊंचा लहराया बीजेपी का झंडा, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला कहा कि बीजेपी हमेशा से खुद को देश से बड़ा मानती है, बीजेपी नेता बोले- इसमें कुछ गलत नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना पेशेंट की मौत के बाद हंगामा,ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर मानव अंगों के व्यापार का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह 18 जून को आएंगे सीधी,जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!