25.5 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना के फिर बढ़े केस,भोपाल-इंदौर की हालत गंभीर,6 दिन में 88 पॉजिटिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना केसों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें भोपाल में सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल में पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। बता दें कि 6 दिन में मध्यप्रदेश में 88 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

हालांकि इस बार कोरूणा का केंद्र भोपाल में देखने को मिल रहा है। दरअसल भोपाल में 6 दिन में 54 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इंदौर में 6 दिन में 22 मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले 26 नवंबर को 18, 27 नवंबर को 12, अक्टूबर को 20, 29 नवंबर को 17, 30 नवंबर को 12, 1 दिसंबर को 12 जबकि 2 दिसंबर को 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी।

हालांकि राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन की परमिशन नहीं दी जा रही है। दरअसल उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की हिदायत दी गई है। नए वेरिएंट के मिलने के बाद भोपाल सहित मध्यप्रदेश में चेतावनी बढ़ती जा रही है। साथ ही प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की परमिशन ना देकर अस्पताल में भर्ती होने के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 58,161 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 134 पहुंच गई। हालांकि 9 लोग स्वस्थ होकर वापस घर भी लौटे हैं। जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7 लाख 82 हजार 543 पहुंच गई है। वही Corona के कारण अब तक 10,528 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.65% जबकि पॉजिटिविटी 0.02 प्रतिशत है।

Related posts

जल्द हो सकती है निगम मंडलों में नियुक्तियां,असंतुष्ट को साधने की की जाएगी कोशिश

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच पंचायत चुनाव टाले जा सकते है, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज का सख्त रुख, अधिकारियों को निर्देश-माफिया, दुराचारी सहित चिटफंड कंपनियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!