24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

शोले के रहीम चाचा जैसी हो गई है कांग्रेस- दुर्गा दास उईके सांसद

राजनीति में एक पार्टी द्वारा दूसरी पार्टी और उसके नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहता है। वहीं कोरोना काल जैसी गंभीर स्थिति में नेताओं की अनुपस्थिति पार्टियों के लिए बड़ा मुद्दा बन कर सामने आती है। इसी बीच Betul सांसद ने कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों की स्थितियों पर बड़ा बयान दिया है। हरदा के सांसद डीडी उईके ने कांग्रेस और बाकि विपक्ष की स्थितियों की तुलना प्रसिद्ध चरित्र फ़िल्म अभिनेता एके हंगल से करते हुए कहा है कि वे कुछ करते नही, कुछ किया नही। कोरोना काल मे गायब रहे। सांसद ने कांग्रेस पर उसके शासन के दौरान विभिन्न बीमारियों की दवा उपलब्ध न कराने का भी आरोप लगाया है।

कोरोना महामारी पर संसद में नियम 193 के तहत अपने अभिभाषण में सांसद उइके ने जहां PM Modi की जमकर तारीफ की। वही कोरोना से लड़ने में सरकार के प्रयासों के खूब कसीदे पढ़े। सांसद ने गुरुवार लोकसभा में सभापति श्री राजेन्द्र अग्रवाल की मौजूदगी में आने साढ़े पांच मिनट के अभिभाषण में कहा कि चर्चा के दौरान पक्ष विपक्ष ने अपने विचार रखे। कुछ सुझाव प्रेरक, अनुकरणीय भी है। कुछ तो हमारे विपक्षियों ने झूठ के पुलिंदे प्रस्तुत किये है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को महामारी से सुरक्षित निकालने में सफल हुए।

कांग्रेस को घेरा, दिया यह बयान

सांसद ने कहा कांग्रेस के जो मित्र हैं विपक्ष और कांग्रेस की स्थिति लगभग हमारा फिल्मी चरित्र अभिनेता ए के हंगल  की तरह है। कुछ करते तो है नहीं कुछ किया नहीं। उस कालखंड में राहुल गांधी विदेश यात्रा पर थे। कांग्रेसी व अन्य दल उस कालखंड में गायब थे। हमारे सुविचारित संगठन व अन्य दलों ने मिलकर देश के अंदर परिश्रम करके जनता की सेवा की। यह लोग जो आरोप लगा रहे हैं। उनको विचार करने की आवश्यकता है।

सांसद ने कहा कि आजादी के बाद सर्वाधिक शासन कांग्रेस ने किया है। उस कालखंड में चेचक, मलेरिया, पोलियो, प्लेग, चिकनगुनिया जैसी अनेक बीमारियां इनके कालखंड में हुई है। किंतु उस वक्त कोई दवाई उपलब्ध नहीं करा पाए। लेकिन सौभाग्य है कि 9 माह में वैक्सीन का निर्माण किया गया। दुनिया के लिए यह प्रशंसनीय है।  विरोधी मित्र आलोचना कर कुंठा का प्रदर्शन कर रहे।

Related posts

आज 7359 कोरोना पॉजिटिव, इंदौर-भोपाल में ज्यादा केस, 15 दिनों में 79 की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

दिल्ली में अब उप राज्यपाल (LG) ही ‘सरकार’ है, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन कानून 2021 को अधिसूचित कर दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख का पुरस्कार-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!