
बहरी थाना अंतर्गत बहरी बाजार के चौराहे पर मृतक परिजनों ने शव रखकर घंटों तक किया चक्काजाम।

आपको बता दूं कि मृतक पुष्पा नाई उम्र 24 वर्ष निवासी मदरही बहरी जिसका 15 दिन पहले ऑपरेशन से में बच्चा पैदा हुआ था । ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की तबियत खराब चल रही थी।डॉक्टरों का सलाह था कि अगर तबीयत ठीक ना हो तो अस्पताल लेकर आ जाना।
मृतक परिजनों ने जच्चा बच्चा को बहरी से सीधी जिला अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही कुबरी-कुचवाही के आसपास महिला की मौत हो गई।जहां परिजनों ने मृतक महिला को लेकर वापस बहरी आ गए और बहरी चौराहे पर महिला का शव रखकर चक्काजाम कर दिए। मृतक परिजनों का आरोप है कि हमारे बगल का ही कोल समाज का व्यक्ति धमकी दिया था कि चाहे तुम जितना इलाज करा लो पर यह ठीक नहीं होगी। मृतक परिजनों ने जादू-टोना के शक के आरोप में मौत को लेकर चक्का जाम करते हुए बहरी पुलिस से मांग कर रही थी कि इसकी मौत जादू टोना से हुई है।आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाए।
वहीं बहरी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, एवं मृतक परिजनों को SI पुरुषोत्तम दुवेदी, ASI साधु लाल मिश्रा व बहरी पुलिस द्वारा समझाइस देकर शव को शव वाहन से उसके घर भेज और तब जा कर कहीं चक्का जाम खत्म हुआ ।वहीं परिजन पीएम कराने के लिए तैयार नहीं है।
