29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही कांग्रेस पर उठाए सवाल, बोले- अध्यक्ष कोई भी बने, नतीजे ज्यों के त्यों ही रहेंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने फिर अपनी ही पार्टी की पर सवाल उठाए. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कोई भी बने. जब तक बूथ कार्यकर्ता को मजबूत नहीं करेंगे. नतीजे ज्यो के त्यों ही रहेंगे. मंडलम सेक्टर बन गए हैं. फिर भी निर्णय ऊपर से होते हैं क्यों. उनका इशारा राष्ट्रीय नेतृत्व पर था. क्योंकि अब चर्चा शुरू हो गई है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बन सकते हैं. कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर बीजेपी ने चुटकी ली. प्रदेश बीजेपी मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में निर्णयों के विकेंद्रीकरण की बात न संभव थी, न है और न होने वाली है.

रजनीश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस में सभी निर्णय एक परिवार के लोग लेते हैं. लक्ष्मण सिंह ने बात तो सही कही, लेकिन आज तक कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार के चलती है. यदि उस परिवार के खिलाफ कोई जाता है तो उसका पत्ता साफ हो जाता है.

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बयान पर बीजेपी ने चुटकी ली. प्रदेश बीजेपी मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में निर्णयों के विकेंद्रीकरण की बात न संभव थी, न है और न होने वाली है.

कांग्रेस ने किया पलटवार
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर बीजेपी के बयान को लेकर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है. जिसमें नेता और कार्यकर्ता समय-समय पर अपने सुझाव रखते हैं. बीजेपी में जरूर टूट और विखंडन स्पष्ट दिखाई दे रहा है. सीएम की कुर्सी के लिए दावेदारों की होड़ मची है. भोपाल से लेकर दिल्ली तक नेता दौड़ लगा रहे हैं. इसके बावजूद बीजेपी के नेता कांग्रेस की चिंता कर रहे हैं. पहले बीजेपी अपना घर संभाले. बहरहाल मध्य प्रदेश में उपचुनावों के बीच बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजियों ने सियासी सरगर्मी तेज कर दी है. दोनों ही दलों के कुछ नेता अपनी पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल रखे हैं. इसके तहत ही उनकी बयानबाजियां भी सामने आ रही हैं.

Related posts

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अगले साल होंगे नगरीय निकाय चुनाव

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!