मध्यप्रदेश में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए गए जन जागरण अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश द्वारा बजाए गए सायरन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है, उन्होंने कहा की है सिर्फ एक नौटंकी है, थाली बजाने, ताली बजाने व सायरन बजाने से कोरोना भागने वाला नहीं है I उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ एक नौटंकी है,ताली बजाओ,सायरन बजाओ ,इस नाटक-नौटंकी से आज जनता थक चुकी है ,मध्य प्रदेश की जनता बहुत समझदार है ,इस नाटक-नौटंकी से क्या कोरोना संक्रमण नहीं होगा ,कोरोना भाग जायेगा ? जनता मास्क से, सोशल डिस्टेंसिंग से ही कोरोना को भगा सकती है। थाली बजाने,ताली बजाने व सायरन बजाने से कोरोना भागने वाला नहीं है।
भाजपा जब राष्ट्रवाद की बात करती है तो यह एक मजाक लगता है-
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रधांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। शहीद दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि, हम शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आजादी की लड़ाई में उनका संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा का संबंध किसी भी शहीदों से कभी नहीं रहा, भाजपा सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करती है, जब वो राष्ट्रवाद की बात करती है तो यह एक मजाक लगता है। यह कैसी पार्टी है जो अपनी पार्टी के एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम तक नहीं बता सकती है ? यही भारतीय जनता पार्टी का इतिहास है।

