27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

ऐसा नालायक बेटा किसी को ना मिले जो अपने ही मां-बाप की मौत का कारण बना

देवास। गलत संगत में पढ़कर अपने ही मां-बाप को परेशान करने वाला नालायक बेटा किसी को ना मिले। क्योंकि बेटे की हरकतों से परेशान होकर मां-बाप को आखिरकार जहर खाकर अपनी जान देना पड़ी। मामला देवास का है।

बागली थाना पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी के पास गैराज संचालित करने वाले पुंजापुरा-बागली के रहने वाले 47 साल के ताराचंद और पत्नी ममता (40) की मौत हुई है। दंपती के जहर खाने की सूचना उनके बेटे गोपाल (20) ने बुधवार रात सवा बजे डॉयल-100 को दी थी। उसने बताया था कि माता-पिता उसे जहर खाकर जान देने की धमकी दे रहे हैं। इस पर पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची तो पिता ने दरवाजा खोला। पुलिस ने पूछा तो उसने सबकुछ ठीक बताया। हालांकि, इसी दौरान ममता को उल्टियां होने लगीं। इस पर जवान संजय उपाध्याय ने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।

मां उल्टी करने लगी तब पता चला जहर खाया

ममता को उल्टी करता देख जवान डायल-100 से ही बागली अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जिस बेटे ने उन्हें बुलाया है, उसी की हरकतों से हम परेशान हैं। पता चला है कि बेटा उन्हें पैसों के लिए परेशान करता है। वह घर के अलावा, दुकान के गल्ले और बैंक तक से रुपए निकाल लेता है। अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर कर दिया गया। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को दोनों के पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

थाना प्रभारी बागली सुनीता कटारा ने बताया कि पिता ने अस्पताल में मृत्यु से पहले बयान दिया है कि बेटा गोपाल उन्हें परेशान करता था, आए दिन घर में विवाद होता था। बेटे के गलत कारनामों से परेशान होने की वजह से जहर खाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

जबलपुर से कटनी खदान में ले जाकर झोपड़ी में बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, प्रेमी ने ही दिया घटना को अंजाम

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वतखोर पटवारी को 04 वर्ष का सश्रम कारावास

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!