28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर जारी रहेंगे सेवा कार्य, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष

सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस पर सेवा और समर्पणअभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में जिले के सभी मंडलों के ग्राम केंद्रों पर सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रे हैं। इसी तारतम्य में बरम बाबा मंडल के गांधी ग्राम में विशाल स्वास्थ परीक्षण शिविरआयोजित किया गया। जिसमें विशाल संख्या में लोग पहुंचकर, अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर, निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीए।  

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि स्वास्थ शिविर के उद्घाटन उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मोत्सव को पार्टी जनता की सेवा के रूप में मना रही है। सेवा के लगातार कार्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे हैं ।अच्छा स्वास्थ, उत्तम सुख है। निरोगी काया सभी की आकांक्षा होती है । शिविर में लोगों को निशुल्क इलाज और दवाई भी वितरित की जा रही है। 

इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी देव कुमार सिंह चौहान, कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनूप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह, प्रमोद द्विवेदी, डॉ मनोज सिंह,डॉ विशाल वाधवानी, डॉ अन्नपूर्णा सिंह, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, अखिल सिंह ,मीनाक्षी मिश्र, सरपंच बरंबाबा राम मनोहर सिंह, मण्डल महामन्त्री रामकृपाल जयसवाल, तुषार धर द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता और हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सीधी पुलिस की बड़ी लापरवाही चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का क्वारेन्टीन होना अनिवार्य,सभी ग्राम पंचायतों में की गई है व्यवस्था-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

विन्ध में राजनीतिक फिजां बदल चुकी है विधानसभा में कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत मिलेगा मैं अगला चुनाव जोरशोर से लडूंगा और जीतूंगा-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!