24.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

मेरठ में कारोबारी का अपहरण: दो दिन बाद भी नही लगा सुराग

मेरठ: पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी के अपहरण से हड़कंप मच गया है। बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी सागर 2 दिन से गायब है ।परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। लेकिन अब तक व्यापारी का कोई अता पता नहीं चल सका है।

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिरवा रोड पर सागर उर्फ विशाल नाम के शख्स की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। इसी के कुछ दूरी पर ही पवन नाम के एक शख्स ने भी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान खोल दी। आरोप है कि 2 दिन पहले व्यापारिक रंजिश के चलते पवन ने विशाल के कुछ मजदूरों की पिटाई कर दी थी। इस मामले में विशाल और पवन के बीच में झगड़ा हुआ। जिसके बाद विशाल ने उसकी एक लिखित सूचना थाने में भी दी।

लेकिन उसके अगले दिन करीब सुबह 9:00 बजे विशाल मोदीपुरम की तरफ से अपनी दुकान आ रहा था और रास्ते में उसने अपने परिजनों को एक वॉइस मैसेज किया कि उसके पीछे कुछ लोग गलत नियत से लगे हुए हैं। जिसके कुछ देर बाद ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया और उसके बाद विशाल वापस नहीं आया।

परिजनों ने विशाल के अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस की कई टीमें सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। उधर पुलिस ने नामजद आरोपी पवन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। विशाल का कोई अता पता नहीं चल सका है।

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने थाने में ही निश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। परिजनों की माने तो पवन एक विधायक का करीबी है। वह विधायक के नाम पर वह दबंगई दिखाता है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही पवन को बरामद करने का दावा किया है।

Related posts

बालाघाट में 5 करोड़ के नकली नोट जब्त,8 आरोपी गिरफ्तार,नक्सली कनेक्शन की शंका

MP SIDHI NEWS TEAM

चूड़ी बेचने वाले युवक से जाति पूछी, फिर भीड़ ने कर दी पिटाई

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी के लिए खतरे की घंटी,91 नए कोरोना संक्रमित केस,कुल एक्टिव केस 145

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!