24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

शिवराज ने पकड़ी जनता की नब्ज, अधिकारियों को पहले धमकी फिर बेहतरीन पोस्टिंग- अजय सिंह

मध्यप्रदेश कांग्रेस में अपना अलग कद रखने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इन दिनों पूरे देश में चर्चा में बने ज्ञानवापी परिसर मामला और भोपाल की जामा मस्जिद को लेकर सियासत में आए उबाल पर उन्होंने कहा कि ये सभी बातें मुद्दे से भटकाने के लिए सामने आ रही हैं। यह देश का दुर्भाग्य है, महंगाई और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा करने की बजाये सभी देश में समाज के बंटवारे को लेकर चर्चा करने में लगे हैं।

साथ ही प्रदेश के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने जनता की नब्ज पकड़ ली है, कानून व्यवस्था को सुधारने की जगह मीटिंग होती है और कहते हैं कि उल्टा टांग दूंगा और बाद में उसे अच्छी जगह पोस्टिंग दे देते हैं। भोपाल संभाग में सबसे ज्यादा पानी की समस्या बुधनी में है पर प्रदेश के मुखिया उस पर ध्यान देने की जगह इधर उधर घूमते नजर आते हैं।

Related posts

दवा ना मिलने से परेशान मरीज सिविल सर्जन ऑफिस के सामने पेट्रोल डाल आत्महत्या की, की कोशिश

MP SIDHI NEWS TEAM

4 से 9 जनवरी तक सीधी में आयोजित होगा महाउर नाट्य एवं विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में भी बढ़ी कोरोना संक्रमण की रप्तार,आज नए केस 900 के पार….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!