28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म में नाकाम होने पर शहजाद ने की थी राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी रह चुकी युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और बिजनौर के आदमपुर का रहने वाला है। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस ने हाईप्रोफाइल मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दुष्कर्म में विफल होने पर रेलवे के एक मजदुर शहजाद ने युवती की हत्या को अंजाम दिया था।

यह है घटनाक्रम

आपको बता दें कि गत शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास रखे स्लीपर के ढेर के बीच राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी रहीं 24 वर्षीय युवती की उसकी चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। युवती के साथ इतनी मारपीट की गई थी कि उसकी नाक से खून बह रहा था। उसका एक दांत भी टूटा हुआ था। युवती का उसी के दुपट्टे से गला घोंटा गया था । इससे अंदाजा लग रहा है कि हत्यारों के साथ युवती भिड़ गई थी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी।

परिचित ने आशंका के चलते शुरू की रिकॉर्डिंग

दरअसल वारदात के वक्त युवती अपने किसी परिचित से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान किसी ने उसको दबोचा तो वह चिल्लाई, अंकल मुझे छोड़ दो… मैं मर जाऊंगी… परिचित ने किसी अनहोनी की आशंका पर रिकार्डिंग शुरू कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद फोन गिर गया लेकिन रिकार्डिंग चालू रही। इस दौरान  हत्यारोपियों से संघर्ष के दौरान कही जा रही बातें रिकॉर्ड हो गयी। अपने परिचित के साथ किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह रेलवे ट्रैक पर उसको खोजने के लिए निकल गया।

रिकॉर्डिंग से खुला हत्या का राज

उस परिचित को सामने से युवती की ताई नजर आई तो उसने सारी बात बताई। दोनों मिलकर उसे ढूंढने लगे तो उसका शव स्लीपर गार्डन के बीच पड़े देखा। जिसके बाद खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या का मामला हाईप्रोफाइल मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। जांच के दौरान उस परिचित ने अपने फोन की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी।

करीब पौने दो मिनट की इस ऑडियों में युवती ने हत्यारे से खुद को छुड़ाने की भरपूर कोशिश भी की और गुहार भी लगाई। इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी मजदूर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया ।

Related posts

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन हो रही तेज, 11253 नए कोरोना पॉजिटिव , 8 ने तोड़ा दम, इन जिलों में विस्फोट

MP SIDHI NEWS TEAM

अचेत अवस्था में मिली महिला की मौत,परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

सबरजीत मोखा के बाद अब पत्नी व मैनेजर गिरफ्तार,सहयोग न करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप,बेटा अभी भी फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!