28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने नाबालिग से किया गैंगरेप

भोपाल। पुलिस ने भोपाल की होटल में नाबालिग से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को डिंडौरी से पकड़ा है। इनमें एक भाजपा का पदाधिकारी है, जबकि दूसरा आरोपी जेडीयू डिंडौरी का जिला अध्यक्ष है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हरियाणा के पलवल निवासी 17 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था।

 17 वर्षीय किशोरी हरियाणा के पलवल की रहने वाली है। पारूल अपनी सहेली सीमा और सैफ की मदद से किशोरी को एमपी नगर स्थित एक होटल में गई थी। यहां उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। इस मामले में पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में सीमा, पारूल और सैफ समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी।

आरोपियों को लिया हिरासत में

अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डिंडौरी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक, जेडीयू का जिलाध्यक्ष व आवकील दिनेश अवधिया और पेट्रोल पंप संचालक अमित सोनी को हिरासत में लिया गया है। इन पर किशोरी से गैंगरेप करने का आरोप है।

इस तरह पकड़ाए आरोपी

पीड़िता इन तीनों आरोपियों के नाम नहीं जानती थी। पुलिस ने होटल से जानकारी निकाली, जिसमें पता चला कि डिंडौरी निवासी मनीष नायक, दिनेश अवधिया, अमित सोनी नाम के व्यक्ति होटल में 18 अगस्त की रात ठहरे हुए थे। सोमवार को पुलिस डिंडौरी पहुंची, जहां से तीनों आरोपियों को लेकर भोपाल पहुंची। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पर हो रही पंचायती; प्रदेश सरकार ने लागू किया नया अध्यादेश

MP SIDHI NEWS TEAM

पिता ने सौतेली बेटी के साथ किया घिनौना काम, मां ने दर्ज करवाई FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!