28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
खेल जगत

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी लौट आए हैं. जी हां. वनडे वर्ल्ड कप के बाद धोनी एक बार फिर से टीम इंडिया के कैंप में दिखेंगे. हां इस बार रोल अलग होगा. धोनी इस बार प्लेयर नहीं बल्कि मेंटॉर के रूप में टीम इंडिया के साथ होंगे. BCCI ने T20 World Cup की टीम अनाउंस करने के साथ ही धोनी पर ये अपडेट भी दी है.

बता दें कि धोनी आखिरी बार 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ थे. सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड से मिली हार के बाद उन्होंने लंबे वक्त तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला. और फिर 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. हालांकि इसके बाद भी धोनी IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते रहे.

ये अलग बात है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी IPL में भी पहले जैसे नहीं रहे. उन्होंने ना सिर्फ आसान कैच टपकाए बल्कि आजकल उनके बल्ले से रन भी नहीं निकल रहे. देखने वाली बात होगी कि वह अपनी टिप्स के जरिए कोहली की टीम इंडिया की कितनी मदद कर पाते हैं.

बताते चलें कि धोनी की मेंटॉरशिप के साथ टीम इंडिया के पास रवि शास्त्री और उनकी टीम की कोचिंग भी होगी. शास्त्री और उनके साथियों का कार्यकाल T20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा. यानी वे भी वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के साथ रहेंगे.

Related posts

लॉर्ड्स में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 151 रनों से दी शिकस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

ओलावृष्टि से फसलों का भारी नुकसान; CM ने सर्वे के बाद मुआवजा देने की घोषणा की, जानिए सर्वे किस प्रकार किया जाएगा ? किसानों को कैसे मिलेगा मुआवजा

MP SIDHI NEWS TEAM

WTC Final 2021 : पहले दिन का खेल रद, अब कल शुरू होगा मैच

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!