18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की कोविड नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री से मिले सरपंच संघ के प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों की कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रुप के सदस्य प्रदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह कर चुके हैं। वर्तमान तीसरी लहर की आक्रामकता भले कम हो लेकिन सभी सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है। इस दिशा में ग्राम में हमारे जागरूक पंचायत प्रतिनिधि जो पूर्व में उत्तरदायित्व निभा चुके हैं, उन्हें समाज हित में सक्रिय होना है। टीकाकरण कोरोना संक्रमण से बचाव का सशक्त माध्यम है। यह मजबूत सुरक्षा चक्र है। टीकाकरण से शेष रहे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। किशोर वर्ग के लिए चल रहे टीकाकरण कार्य को भी गति देना है, जिससे कोई भी पात्र किशोर वैक्सीनेशन से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री आज निवास पर सरपंच संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सरपंच संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में सुझाव-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्राप्त सुझावों के अध्ययन के पश्चात आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सरपंच संघ के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

मुठभेड़ में पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मंत्री जी बोले- मोदी में अकबर जैसी हीरे छांटने की क्षमता, सिंधिया को इसीलिए चुना

MP SIDHI NEWS TEAM

घर में घुसे बदमाशों ने मकान मालिक के हाथ-पैर बांधे, डंडे और चाकू से हमला कर मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!