25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
खेल जगत

लॉर्ड्स में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 151 रनों से दी शिकस्त

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 151 रनों से हरा दिया है । लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों के बीच पांच दिनों तक जोरदार टक्कर देखने को मिली । टीम इंडिया मैच के 5वें दिन इंग्लैंड पर भारी पड़ी और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली । भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत लिया है। लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रन से हराया। भारत ने 272 रन का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लिश टीम ने 120 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए।

भारत और इंग्लैंड के बीच रिकॉर्ड
रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 128 टेस्ट खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया को सिर्फ 30 मैचों में जीत मिली। जबकि, इंग्लिश टीम ने 48 मुकाबलों में जीत हासिल की है। 50 मैच ड्रॉ रहे। इंग्लैंड में भारत ने कुल 64 टेस्ट खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 8 और इंग्लैंड ने 34 मैच जीते हैं। 22 टेस्ट ड्रॉ रहे।

लॉर्ड्स में 2014 के बाद पहली जीत
लॉर्ड्स में दोनों टीमों के बीच खेले गए 19 टेस्ट में 12 इंग्लैंड ने जीते और 3 टेस्ट में भारत को जीत मिली। 4 टेस्ट ड्रॉ रहे। इंग्लिश टीम ने 2018 में खेले गए पिछले मैच में भारत को पारी और 159 रन से हराया था। टीम इंडिया ने इससे पहले लॉर्ड्स में 2014 में जीत हासिल की थी। तब उन्होंने इंग्लैंड को 95 रन से हराया था।

Related posts

WTC Final 2021 : पहले दिन का खेल रद, अब कल शुरू होगा मैच

MP SIDHI NEWS TEAM

ओलावृष्टि से फसलों का भारी नुकसान; CM ने सर्वे के बाद मुआवजा देने की घोषणा की, जानिए सर्वे किस प्रकार किया जाएगा ? किसानों को कैसे मिलेगा मुआवजा

MP SIDHI NEWS TEAM

तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर तोड़े कई रिकॉर्ड, श्रींलका में भारत की लगातार 9वीं जीत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!