24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingखेल जगत

ब्रेकिंग न्यूज़:आईपीएल में लगा कोरोना ग्रहण, इस सीजन के लिए सभी मैच स्थगित, कई खिलाड़ियों और स्टाफ संक्रमित,कोरोना के चलते बीसीसीआई का बड़ा फैसला बड़ा फैसला


कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन को स्थगित करने का फैसला लिया है. पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कुछ टीमों में कोरोना के मामले सामने आए थे, जिसके बाद बीसीसीआई को ये सख्त फैसला लेना पड़ा है. हालांकि, स्थगित करने का मतलब ये नहीं है कि इस साल का आईपीएल रद्द हो गया है जल्द ही बीसीसीआई इसपर आगे का फैसला ले सकता है

बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ANI को बताया है कि आईपीएल को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है.पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके बाद बीसीसीआईने ये फैसला लिया है. टीम के खिलाड़ियों ओर सदस्यों के लगातार पॉजिटिव होने के बाद यह फैसला लिया गया. कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था, जिसके बाद 29 मैच ही सफलतापूर्वक कराए जा सके. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए. लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वां मैच नहीं खेला जा सका था.

सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती समेत दो खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद कोलकाता और बेंगलुरु का मैच टाल दिया गया था. KKR के मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को क्वारनटीन कर दिया गया था.  उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए, जिसमें बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी शामिल थे, ऐसे में एक और मैच पर संकट खड़ा हो गया था.

आज ही दो और खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव

अब लीग से जुड़े 2 और खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनमें एक सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा शामिल हैं। खबर है कि साहा पिछले 4-5 दिनों से आइसोलेशन में थे.

दो दिन में तीन खिलाड़ियों को कोरोना होने के बाद यह फैसला लिया गया है. कपिल देव समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस फैसले की तारीफ की है. सभी का कहना है कि खिलाड़ियों की जिंदगी की परवाह पहले होना चाहिए. खिलाड़ियों के लिए बायो बबल में रहना भी मुश्किल है. बीसीसीआई पदाधिकारियों के इस फैसले की बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी पुष्टि कर दी है. कहा जा रहा है कि जब भी हालात सामान्य होंगे तब बीसीसीई मुंबई में मैच करवाने की कोशिश करेंगे। तब ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

Related posts

31 मार्च या उसके बाद शासन तथा उसके अधीनस्थ उपक्रमों के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के विरुद्ध चल रहे अभियान में तैनाती के दृष्टिगत संविदा नियुक्ति के आदेश जारी..

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्रांसपोर्ट नगर रीवा में खड़ी बसें हुई जलकर खाक

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,और सख्त हुए निमय,निगेटिव रिपोर्ट बिना नहीं मिलेगी राज्य में एंट्री

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Naresh Kumar May 4, 2021 at 2:38 pm

Very nice

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!