29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

30 नए पॉजिटिव, 26 दिन में 500 से ज्यादा केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर

 नए साल से पहले मध्य प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक और कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है।  आज सोमवार 27 दिसंबर 2021 को फिर 30 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 260 पार हो गई है और संक्रमण दर 0.6 फीसदी पहुंच गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 19 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।चिंता की बात ये है कि पिछले 26 दिनों में 500 से ज्यादा केस मिले है।

आज सोमवार  30 नए केसों में इंदौर में 14, भोपाल में 10, उज्जैन और धार में 2-2, नरसिंहपुर और खरगोन में 1-1 मरीज आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 263 पहुंच गई है। वही भोपाल में 76 तो इंदौर में 100 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 26 दिनों में 541 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 220 और भोपाल में 197 शामिल हैं। राहत की खबर ये है कि पिछले दो दिनों के बाद आज सोमवार को 30 केस मिले है, वरना यह आंकड़ा 40 पार हो गया था।वही संक्रमण दर भी 0.6 प्रतिशत पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश में अबतक 7 लाख 93 हजार 719 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 924 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना के कारण अबतक 10 हजार 532 की मौत हो चुकी है।नए केसों में ज्यादातर इंदौर और भोपाल के बाद प्रदेश की बॉर्डर से लगे जिलों से प्रकऱण सामने आ रहे है।  महाराष्ट्र की सीमा से लगे खरगोन में पिछले 5 दिनों में 6 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही बैतूल, बालाघाट, खंडवा में लगातार मरीज मिल रहे हैं।हालांकि राजस्थान, महाराष्ट्र और यूपी से सटे जिलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आने-जाने वालों की भी जांच की जा रही है।

इधर, रविवार को इंदौर में 8 ओमिक्रोन मरीजों की पुष्टी के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है।दो संक्रमितों का अभी भी इलाज चल रहा है, हालांकि उनमें हल्के संक्रमण के लक्षण है। विदेशों से आने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही नए कोरोना पॉजिटिवों के नजदीकी लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि मरीज कांटेक्ट हिस्ट्री से संक्रमित हुआ या ट्रेवल हिस्ट्री से यह पता चल सके।

सरकार अलर्ट

एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30 नए केस आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 263,संक्रमण दर 0.06% और रिकवरी रेट 98.60% है।इंदौर में Omicron के तीन एक्टिव केस हैं। लोगों को घबराने की नहीं सावधानी की जरूरत है। तीसरी लहर को लेकर मप्र सरकार पूरी तरह सतर्क है।

Related posts

कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपने जैसे दिखने वाले शख्स की हत्या कर पत्थर से कुचला चेहरा, लाश को पहनाए अपने कपड़े

MP SIDHI NEWS TEAM

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए गाइडलाइन जारी, छात्र नहीं होंगे स्कूल कार्यक्रम में शामिल

MP SIDHI NEWS TEAM

गांवों के विकास को लेकर CM ने की बड़ी घोषणा, कहा- शहरों की तर्ज पर गांवों का भी मास्टर प्लान बनेगा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!