33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

दादा उपेन्द्र सिंह नहीं रहे, अंचल और पार्टी में शोक की लहर, लगा श्रद्धांजलिअर्पित करने वालों का तांता

सीधी ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान का ह्रदय गति रूक जाने से आज रीवा में स्वर्गवास हो गया। स्वर्गवास का समाचार मिलते ही संपूर्ण अंचल और भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया। शोक व्यक्त करने वालों का निज निवास जमोडी में जमावणा लग गया ।

निष्ठावान साथी को खोया-केदारनाथ शुक्ला

सीधी विधायक केदार नाथ शुक्ल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री उपेन्द्र सिंह चौहान के असमायिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में सीधी विधायक ने कहा कि स्व. उपेन्द्र सिंह का सीधी जिले में कृषि व सहकारिता के क्षेत्र में प्रसंसनीय योगदान रहा है। भाजपा ने उनकी कार्यकुशलता को दृष्टिगत रखते हुये जिला व प्रांतीय पदाधिकारी बनाया था। उन्होंने पार्टी के खिलाफ कभी काम नहीं किया और सौंपे गये दायित्वों का हमेशा निष्ठापूर्वक निर्वहन किया था।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

दादा का जाना अपूर्णीय क्षति- इंद्र शरण

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने नमा आखो से श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात श्रद्धांजलि वक्त करते हुए कहा कि दादा का जाना पार्टी और मेरे लिए व्यक्तिगत अपूर्णीय छति है ।वे मिलनसार ,मृदु भाषी और सच्चे भाजपाई थे। स्वर्गीय दादा उपेन्द्र सिंह चौहान युवा अवस्था में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पार्टी के जिले के महामंत्री, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहते हुए पार्टी और जनता की सेवा में आजीवन लगे रहे। अभी वे किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य के नाते हमारा मार्गदर्शन कर रहे थे। किसानों और सहकारीता के लिए कई आन्दोलन किया । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को धाढस प्रधान करें।

शोक श्रद्धांजलि वक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, रींवा शहडोल विभाग संगठन मंत्री श्याम महाजन, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, लोकसभा संसदीय क्षेत्र सांसद रीती पाठक, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह, पूर्व प्रत्याशी सिहावल शिवबहादुर सिंह चंदेल, मंग्लेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान,पृथ्वी राज सिंह , गीता सिंह, सुभाष सिंह, के के तिवारी, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह परिहार, राज मणि साहू, डॉ यू के श्रीवास्तव, सुधीर शुक्ला, विश्ववन्धुधर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान ,रवि चंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडेय,अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री विवेक कोल,डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, जमुनी बाई, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, कु पूजा सिंह कुसराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह रिंकू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, शिवदान साकेत, मोहम्मद कलाम, घनश्याम सिंह, रवि केशरी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनी शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, सुख नंदन पटेल, गजेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी, जय शंकर प्रसाद द्विवेदी, कमलेश गुप्ता, संत कुमार बैस, बैकुंठ बहादुर सिंह, राजकुमार पटेल,राम सिया गुप्ता, रण बहादुर सिंह सेंगर, कुंवर सिंह चंदेल, अंजू केशरी, शकुन्तला सिंह परिहार, संतोष उर्मलिया, उमेश सोनी, प्रदीप सिंह, भानुप्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सुशीला जायसवाल, सुनील सिंह चंदेल, शत्रुघ्न तिवारी, नारायण तिवारी, मोती लाल पटेल, मनोज सिंह चौहान, रामप्रसाद बैस, संजय सिंह चौहान, बृजेश द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, हीराबाई सिंह, श्याम सुंदर सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, मोहम्मद साबिर, रहीश तिवारी, आनंद परियानी, अनीता मिश्रा, सुनीता वर्मा, विष्णु बहादुर सिंह, जितेन्द्र सिंह चौहान, मोहर कली तिवारी, संतोष पांडे, अशोक सिंह बाबा, विनय सिंह चौहान,तखत राज सिंह, जितेन्द्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चंदेल, ऊषा देवी पटेल, नीलम पांडे, सुमन साकेत, मनीला सिंह, सुषमा सिंह, रामवती नेताम, राकेश रतन सिंह, बसंती प्रजापति, राम कुमार साहू, नर्मदा प्रसाद तिवारी, मुन्ना तिवारी, सुनीता तिवारी, पुष्पराज सिंह ,शांति रावत, मनोज भारती, महेंद्र पांडे, विष्णु बहादुर पटेल, गजराज सिंह, गुरु दत्त शरण शुक्ला, रामनरेश मिश्रा, राम शखा शर्मा, अजय चौबे, राम नरेश सोनी, शंकर लाल साहू, अर्जुन उपाध्याय, चंद्र प्रताप सिंह चौहान, मुनिराज विश्वकर्मा, हीरा लाल कोरी, तुषार द्विवेदी, संदीगूप सिंह गहरवार सहित अनेक लोग शामिल है।

Related posts

मानवता के विरुद्ध अपराध हो रहा और सिंगरौली प्रशासन चुप है- कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस का सराहनीय पहल, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

MP SIDHI NEWS TEAM

हत्या के आरोपी को भुईमाड़ पुलिस ने महज दो घंटों में किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!