28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

Shivraj singh chouhan

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 22 नए संक्रमित आए हैं। इसमें 82% मामले इंदौर, जबलपुर, भोपाल से हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 9 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जबलपुर में 6, भोपाल में 3, अनूपपुर और धार में 2-2 पॉजिटिव आए हैं। इधर उज्जैन के लिए आज राहत भरा दिन रहा। उज्जैन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 967 मरीजों के स्वास्थ्य नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे इनमें से किसी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है हालांकि उज्जैन में अभी भी 3 मरीज कोरोना संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है।

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्रियों और क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को संक्रमितों की संख्या पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए एवं कोरोना संक्रमण के मामले प्रदेश में बढ़ने पर चिंता जताई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले 4 दिनों में 11 जिलों में 73 संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा इंदौर और जबलपुर में 17-17 संक्रमित हैं। इसके बाद भोपाल में 12 नए मामले आए हैं। वहीं, सागर में 8, धार में 5, राजगढ़ और खरगौन में 4-4, उज्जैन में 3, अनूपपुर में 2, ग्वालियर- बैतूल में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

इंदौर में 54 बाद एक साथ 9 संक्रमित आए
शनिवार को इंदौर शहर में 54 दिन बाद 9 संक्रमित मिले हैं। त्योहारों के सीजन की शुरुआत के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़ने से चिंता भी बढ़ रही है। जबलपुर में एक दिन पहले ही 7 नए केस आए थे। प्रदेश में आ रहे नए संक्रमितों के आकड़े में अधिकतर की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आ रही है। अब स्वास्थ्य विभाग नए पॉजिटिव मरीजों की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाल रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल की जांच कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

प्रदेश में एक्टिव केस बढ़ें
प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 248 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 610 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 516 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 14 मरीज कोरोना से ठीक हुए। अभी प्रदेश में 122 एक्टिव केस हैं जबकि रिकवरी रेट 98.65% है।

Related posts

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बढ़ सकती है आगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक में लिया जाएगा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्‌टी धंसी, 2 इंजीनियरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!