25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा समस्त उपखण्ड अधिकारियों को किया गया निर्देशित

सीधी I समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच करें। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। उन्होने की गयी अनियमितता की वसूली करने के भी निर्देश दिए हैं।

पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करें-
    कलेक्टर श्री चौधरी  द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि पिछले एक साल में विभाग द्वारा जिले में किए गए विशेष कार्यों, उपलब्धियों और नई योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी आगामी तीन दिवस में जनसंपर्क कार्यालय को प्रस्तुत करें।
    इसके साथ ही कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा संबंधित विभागों से राजस्व वसूली में गति लाने, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, आगामी माह में होने वाली परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने वनाधिकार पट्टों के शेष बचे अमान्य दावों के निराकरण के निर्देश दिए हैं।

अभियान चलाकर करें शिकायतों का निराकरण-

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि 20 मार्च के पूर्व अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत करायें। कलेक्टर श्री चौधरी ने समाधान ऑनलाइन में चयनित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों का निराकरण संवेदनशीलता के साथ किया जाए। हितग्राहियों के भुगतान पेंशन, छात्रवृत्ति संबंधी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा अगले माह मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक के विषयों की भी समीक्षा की गयी। उन्होने समीक्षा बैठक के एजेण्डा में चयनित विषयों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला सहित समस्त उपखण्ड
अधिकारी एवं विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

देश में आज चलाई जा रही विचारधारा,अम्बेडकर के सिद्धांतों से अलग है,गैरबराबरी और भेदभाव हावी है,सरकार को गरीबों की परवाह नहीं-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फरिश्ता बन बचाई चीतल की जान सजंय टाईगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में….

VIKASH KUMAR DWIVEDI

जुगुल किशोर बागरी के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!